फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jam caused due to diversion on National Highway

Bareilly News: नेशनल हाईवे पर डायवर्जन से लगा जाम

Tue, 30 Jul 2024 06:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Jam caused due to diversion on National Highway
नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के डायवर्जन से लगा जाम।
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के डायवर्जन से सोमवार को लंबा जम लग गया। यातायात व थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। हालांकि यहां से गुजरने वाले वाहन शाम तक रेंग-रेंग कर चलते देखे गए।
विज्ञापन

दरअसल, नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी की सीमा पर शाहजहांपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फतेहगंज पूर्वी से दातागंज व बदायूं की तरफ रविवार से डायवर्ट किया गया। रात में तो कुछ ट्रक चालक निकल गए, लेकिन अधिकांश सड़क किनारे ढाबों पर रुक गए। सोमवार सुबह वाहनों का जमावड़ा लग गया। वहीं, दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्राॅसिंग पर बार-बार बंद होने पर यहां दोनों ओर जाम लगने लगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस जाम खुलवाने में जुटी रहीं। वहीं, दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन सड़कों पर ही खड़े हो गए और जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को एक किनारे करवाकर शाहजहांपुर से बरेली की तरफ आने वाली लेन को चालू करवाया, तब जाकर वाहन निकल सके। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि बरेली व रामपुर की तरफ जाने वाले वाहन चालक रात में ट्रैफिक खुलने का इंतजार करते हुए खड़े थे। उन्हें एक साइड करवाकर वाहनों को निकलवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed