{"_id":"61bb996490a3b62980191777","slug":"jam-at-hulasanagara-crossing-from-evening-till-night-bareilly-news-bly46940761","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर शाम से रात तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर शाम से रात तक जाम
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
बरेली आ रहे आई की गाड़ी भी फंसी, पुलिस ने बमुश्किल निकलवाई
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर हुलासनगरा क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से लगा जाम आधी रात बाद तक नहीं खुल सका। इस दौरान मीरानपुर कटरा की तरफ दो किलोमीटर और फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से आगे बरेली की तरफ दो किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। शाहजहांपुर की ओर से बरेली जा रहे आईजी रमित शर्मा भी जाम में फंस गए। मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पुलिस ने उन्हें जाम से निकलवाया। पुलिस ने आधी रात के बाद तक जाम से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
बृहस्पतिवार शाम मीरानपुर कटरा की ओर से जाम लगना शुरू हुआ। देर शाम तक हुलासनगरा क्रॉसिंग के पास बरेली की ओर एक डीसीएम खराब हो गई। इस वजह से जाम बढ़ने लगा। इस दौरान फाटक बार-बार बंद होने से क्रॉसिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जैसे ही फाटक खुली तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में वाहन एक दूसरे के आमने सामने आकर खड़े हो गए और मीरानपुर कटरा की तरफ दो किलोमीटर व फतेहगंज पूर्वी की तरफ भी दो किलोमीटर तक जाम लग गया। शाम साढ़े छह बजे शाहजहांपुर की ओर से बरेली जा रहे आईजी रमित शर्मा भी जाम में फंस गए। इसकी सूचना पर मीरानपुर कटरा और फतेहगंज पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में दोनों थानों की पुलिस ने फोर्स लगाकर आईजी को जाम से निकलवा। इस दौरान छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर लिंक मार्ग पर डायवर्ट किया गया, तब जाकर वाहनों ने रेंगना शुरू किया।