{"_id":"61707829a67214186f57fbd4","slug":"jal-nigam-started-construction-of-warehouse-road-and-culvert-bareilly-news-bly463481842","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम ने मालगोदाम रोड और पुलिया का निर्माण शुरू कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम ने मालगोदाम रोड और पुलिया का निर्माण शुरू कराया
विज्ञापन
बारिश के पानी में बही सुभाष नगर क्षेत्र की सड़क।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में पुलिया का फाइप फटने से बह गई थी मालगोदाम रोड
बरेली। सुभाषनगर में मालगोदाम रोड पर बुधवार से पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया गया। पुलिया निर्माण से पहले सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटवाए गए। सोमवार को भारी बारिश के दौरान पुलिया का पाइप फटने से सड़क का काफी हिस्सा पानी के बहाव में बह गया था।
जल निगम ने मालगोदाम रोड की मरम्मत के साथ ही पुलिया निर्माण का काम भी शुरू करा दिया है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने यहां सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटवाए। इसके बाद गड्ढे से मिट्टी और पानी निकलवाया गया। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि निर्माण सामग्री मौके पर पहुंच गई है। निर्माण स्थल पर कुछ कब्जे थे, उन्हें हटवा दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों में नई पुलिया का निर्माण हो जाएगा।
शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के सीवर का पानी मालगोदाम रोड के नाले से होते हुए सुभाषनगर पुलिया के नीचे नाले में मिलता है। यहां से यह नाला रामगंगा में मिलता है। मालगोदाम रोड नाले का पानी पुलिया से होकर सुभाषनगर नाले में जाता था। करीब छह माह पहले जल निगम ने पुलिया तोड़कर वहां पानी के निकास के लिए 10 इंच व्यास का पाइप डाल दिया। सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान पाइप फट गया। इसके बाद पानी का तेज बहाव सड़क की ओर हो गया। कुछ ही देर में सड़क का काफी हिस्सा पानी में बह गया।