फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jal Nigam started construction of warehouse road and culvert

जल निगम ने मालगोदाम रोड और पुलिया का निर्माण शुरू कराया

Thu, 21 Oct 2021 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam started construction of warehouse road and culvert
बारिश के पानी में बही सुभाष नगर क्षेत्र की सड़क।
बारिश में पुलिया का फाइप फटने से बह गई थी मालगोदाम रोड
विज्ञापन

बरेली। सुभाषनगर में मालगोदाम रोड पर बुधवार से पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया गया। पुलिया निर्माण से पहले सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटवाए गए। सोमवार को भारी बारिश के दौरान पुलिया का पाइप फटने से सड़क का काफी हिस्सा पानी के बहाव में बह गया था।
जल निगम ने मालगोदाम रोड की मरम्मत के साथ ही पुलिया निर्माण का काम भी शुरू करा दिया है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने यहां सड़क किनारे से अवैध कब्जे हटवाए। इसके बाद गड्ढे से मिट्टी और पानी निकलवाया गया। जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि निर्माण सामग्री मौके पर पहुंच गई है। निर्माण स्थल पर कुछ कब्जे थे, उन्हें हटवा दिया गया है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कुछ ही दिनों में नई पुलिया का निर्माण हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र के सीवर का पानी मालगोदाम रोड के नाले से होते हुए सुभाषनगर पुलिया के नीचे नाले में मिलता है। यहां से यह नाला रामगंगा में मिलता है। मालगोदाम रोड नाले का पानी पुलिया से होकर सुभाषनगर नाले में जाता था। करीब छह माह पहले जल निगम ने पुलिया तोड़कर वहां पानी के निकास के लिए 10 इंच व्यास का पाइप डाल दिया। सोमवार को हुई तेज बारिश के दौरान पाइप फट गया। इसके बाद पानी का तेज बहाव सड़क की ओर हो गया। कुछ ही देर में सड़क का काफी हिस्सा पानी में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed