फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jal Jeevan Mission: Trouble nears in the hope of convenience

जल जीवन मिशन : सुविधा की आस में मुसीबत पास

Mon, 04 May 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 04 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission: Trouble nears in the hope of convenience
बरेली। जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनाए गए ओवरहेड टैंक सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। पेयजल आपूर्ति के लिए पाइल डालने को खोदी गई सड़कें बदहाल हैं। मोटर संचालित करने के लिए लगे सोलर पैनल चोरी हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की उम्मीद तो छोड़ ही दी है, अब आवागमन में हो रही समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विकासखंड मीरगंज के गांव मंडनपुर में दो साल पहले पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन उसके बाद सड़कों को समतल नहीं किया गया। गांव में जगह-जगह सड़क उखड़ी है। पाइपलाइन बिछाने के बाद टोटियां नहीं लगाई गईं। ओवरहेड टैंक के पिलर भी टेढ़े हो गए हैं, जिससे हादसे की आशंका है। फिलहाल मोटर चलाकर 50 घरों में जलापूर्ति की जा रही है। 350 घरों में अभी भी पेयजल नहीं पहुंचाया गया है। ग्राम प्रधान रिजवान अहमद ने बताया कि पिलर टेढ़े होने के बाद ठेकेदार चला गया, उसके बाद नहीं आया। गांव में लगे सोलर पैनल की 17 प्लेटों को शरारती तत्व ले गए। उबड़-खाबड़ सड़कों से आवागमन में परेशानी होती है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने जल्द सुनवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी ने बताया कि वर्तमान में उन ओवरहेड टैंकों पर ही काम कराया जा रहा है, जिनका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। मंडनपुर जैसे जिन टैंकों का कार्य अधूरा पड़ा है, उन पर अभी काम शुरू नहीं किया गया है। तकनीकी खामियों को ठीक करने में समय लगेगा।
विज्ञापन

एसडीएम से शिकायत करने पर भी नहीं हुआ समाधान
आंवला के गांव दरावनगर में दो साल पहले ओवरहेड टैंक बनाया गया था। घरों में पेयजलापूर्ति के लिए गांव में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों को समतल नहीं कराया गया। इससे आवागमन में परेशानी होती है, खासकर बरसात में परेशानी होती है। पूर्व प्रधान हरिप्रकाश पाठक और परशुराम ने बताया कि एक साल सड़कों का यही हाल है। अधिकतर घरों तक कनेक्शन पहुंचाया ही नहीं गया है। ग्रामीण, एसडीएम और कंपनी के अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। प्रोजेक्ट मैनेजर एनसीसी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि नौ माह से फंड न मिलने से दिक्कत आ रही थी। नए वित्तीय वर्ष में मई के अंतिम सप्ताह तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से शिकायत करने पर भी नहीं हुई सुनवाईसेंथल में भी पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों की मरम्मत ठीक से नहीं की गई। सड़कें उखड़ने लगी हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। किराना व्यापारी आलीशान ने बताया कि सड़क पर गड्ढों में फंसने से ठेले पलट जाते हैं, जिससे नुकसान होता है। सभासद हरिशंकर मौर्य और महबूब ने बताया कि इस समस्या के समाधान की गुहार डीएम से लगाई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सभासदों ने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की है।
बहेड़ी के शरीफ नगर गांव में कार्य कराया गया। गांव की सीसी रोड तोड़कर पाइपलाइन बिछाई गईं, लेकिन पाइपलाइन डालने के बाद सीसी रोड को समतल नहीं किया गया। बरसात में गांव में कीचड़ हो जाती है, जिसमें चार पहिया वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण कई बार अधिकारियों से टूटे हुए सीसी रोड को बनवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेश खन्ना ने इस मामले की शिकायत बरेली जाकर डीएम से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।



वर्जन,



इस मिशन के अंतर्गत कार्य करने वाली संस्था को सीसी रोड ठीक करने के लिए बोला गया है। जल्द ही इस पर प्रगति होगी। - पीके वर्मा, एई, जल निगम, बरेली
लीकेज की है समस्या00क्योलड़िया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कई गांवों में बनी पानी की टंकियों का निर्माण दो-तीन साल बाद भी अधूरा है। ब्लॉक के गुलड़िया लेखराज गांव में पानी की टंकी का निर्माण दो साल से अधूरा है। इस टंकी से रुकुमपुर, चंद्रपुर और ख्याली राम गांवों को पानी मिलना था। टंकी के पिलर खड़े हैं, पर ओवरहेड टैंक नहीं बना, जबकि सोलर पैनल का काम पूरा हो चुका है। एक चौकीदार ने भी दो साल से पिलर खड़े होने की पुष्टि की। ब्लॉक की 79 ग्राम पंचायतों में से केवल 24 गांवों में ही टंकी का निर्माण पूरा हुआ है। मधु नगला जैसे कुछ गांवों में पानी एक-दो घंटे आता है, पर लीकेज की समस्या है।

पेयजल आपूर्ति बाधित

किशनपुर कुइया, क्योलड़िया, बबूरा बबुरी, बरखन, खतौआ, मेथी नवदिया मोतीराम, नकटी नरायनपुर, परशुरामपुर, ठिरया बन्नो जान, बड़ेपुरा, अमीर नगरौ, अभयपुर, मुल्लापुर, कुंवरपुर, तुलसी पटी, नौगमा, भगवंतपुर, केला डांडी और जगतपुर सहित अनेक ग्राम पंचायतों में अभी भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। क्योलड़िया में पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें भी सही नहीं की गईं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। कई गांवों में पाइपलाइन का काम अधूरा है। कुछ अन्य गांवों में भी कार्य अपूर्ण स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed