फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jal Jeevan Mission... 280 thefts in one year, goods worth Rs 3.50 crore looted

Bareilly News: जल जीवन मिशन... एक साल में 280 चोरियां, उड़ाया 3.50 करोड़ का माल

Fri, 06 Feb 2026 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission... 280 thefts in one year, goods worth Rs 3.50 crore looted
सोलर पैनल, इनवर्टर, बैटरी, कंट्रोल पैनल आदि हुए चोरी, प्राथमिकी तक नहीं हुई दर्ज
विज्ञापन

बरेली। जल जीवन मिशन की साइटों से एक साल में 280 चोरियां हुई। इन वारदातों में चोरों ने 55 सोलर पैनल, 19 इनवर्टर, 59 बैटरी, कंट्रोल पैनल सहित 3.50 करोड़ के माल पर हाथ साफ कर दिया। खुलासा तो दूर की बात, इनमें से एक भी मामले की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं हो सकी। कई जगहों पर सोलर पैनल व तार चोरी होने से पानी की टंकी का संचालन नहीं हो पा रहा है। कार्यदायी फर्म एनसीसी लिमिटेड की तरफ से अपने मुख्यालय को सूचना देने के बाद सामग्री मंगाई जाती है। प्राथमिकी दर्ज नहीं हाेने से इसमें दिक्कतें आ रही हैं।
जनवरी में 21 जगहों से 26 सामानों की चोरियां हुई हैं। मझगंवा ब्लाॅक के कुंदरियां अखलासपुर, राजपुर कलान, केदोना, अंतापुर, खेलमदेह जागीर, भोजीपुरा ब्लॉक के देवरिया जागीर, पहलादपुर, घंघोरा-घंघोरी, सुरला, लखमपुर, रहपुरा करीम बक्स, मीरगंज ब्लॉक के देवरिया अब्दुल्लागंज, रइया नगला, सिसौन खेरा, गुगई लबहरी, फतेहगंज ब्लॉक के मढ़ौली, बलिया, बल्ला कोठा, बादशाहनगर, बहेड़ी ब्लॉक के खटौला अखा, परोही अमदंदा, बंजारिया खमरिया, भइसिया, मुड़िया मुकर्रमपुर, डांडी अभयचंद में चोरियां हुई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

--
सालभर में जल जीवन मिशन की साइटों से 280 चोरियां हुई। इनमें करीब 3.50 करोड़ रुपये के सामान की चोरी हुई। सोलर पैनल व केबल चोरी होने से ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। - कुमकुम गंगवार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed