{"_id":"64142fddc16e8526eb08e4ab","slug":"jaipur-bareilly-flight-will-start-from-march-26-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अब 26 मार्च से शुरू होगी जयपुर की फ्लाइट, संशोधित शेड्यूल जारी, टिकटों की बुकिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अब 26 मार्च से शुरू होगी जयपुर की फ्लाइट, संशोधित शेड्यूल जारी, टिकटों की बुकिंग शुरू
Fri, 17 Mar 2023 02:48 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Mar 2023 02:48 PM IST
सार
एयरलाइंस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बरेली से जयपुर की 78 सीटर फ्लाइट का संचालन होगा। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट
- फोटो : PTI
विस्तार
एक अप्रैल से प्रस्तावित बरेली से जयपुर की फ्लाइट का गुरुवार को संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है। अब 26 मार्च से फ्लाइट शुरू होगी। बरेली-जयपुर फ्लाइट सप्ताह में चार दिन चलेगी। एयरलाइंस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बरेली से जयपुर की 78 सीटर फ्लाइट का संचालन होगा। इस फ्लाइट से बरेली से पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर का सफर 30 मिनट तय होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शौचालय में दुकान: किसी ने रखीं लकड़ियां तो किसी ने उपले, ओडीएफ जिले में इज्जतघर बेपर्दा, ऐसा है हाल
विज्ञापन
प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक सुबह 11.10 बजे जयपुर से उड़ान भरकर फ्लाइट सुबह 11.40 बजे बरेली पहुंचेगी। दोपहर 12.50 बजे बरेली से जयपुर के लिए रवाना होगी। 1.20 बजे जयपुर पहुंचेगी। बरेली से जयपुर का किराया करीब 37 सौ रुपये और जयपुर से बरेली का किराया करीब चार हजार रुपये निर्धारित है। एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक फ्लाइट का शेड्यूल जारी होने के बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन