{"_id":"67e7c0566cf70686c50f6b43","slug":"jaggery-trader-got-trapped-in-honey-trap-after-getting-their-photos-clicked-in-bareilly-2025-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: तुम्हें बदनाम कर दूंगी... फोटो खिंचवाकर रजिया के जाल में फंसे गुड़ व्यापारी, गले पड़ गई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तुम्हें बदनाम कर दूंगी... फोटो खिंचवाकर रजिया के जाल में फंसे गुड़ व्यापारी, गले पड़ गई मुसीबत
Sat, 29 Mar 2025 03:28 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Mar 2025 03:28 PM IST
सार
बरेली से हनीट्रैप का मामला सामने आया है। एक युवती ने गुड़ व्यापारी को अपने जाल में फंसा लिया। फिर उसे ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये वसूल लिए। बाद में पांच लाख रुपये और मांगे। रुपये न देने पर उनके फोटो वायरल कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock adobe
विस्तार
बरेली में रजिया अली नाम की युवती ने इंस्टाग्राम पर गुड़ व्यापारी से दोस्ती की और फिर उनसे मोबाइल नंबर ले लिया। युवती ने बरेली आकर व्यापारी संग फोटो खिंचवाए। फिर इन्हीं फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर व्यापारी से दस लाख रुपये ऐंठे लिए। व्यापारी की पत्नी ने बारादरी थाने में आरोपी युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शहर निवासी महिला ने बताया कि उनके पति गुड़ व्यापारी हैं। दो साल पहले इंस्टाग्राम पर रजिया अली नाम की युवती से पति की दोस्ती हो गई थी। मोबाइल नंबर लेने के बाद रजिया पति से मिलने बरेली आई और साथ में फोटो खिंचवाए। रजिया फोटो को एडिट कर पति को ब्लैकमेल करने लगी। रजिया ने व्यापारी से कहा कि तुम्हारी पत्नी के नाम से फर्जी आईडी बना ली है। आईडी से फोटो अपलोड कर बदनाम कर दूंगी।
ये भी पढ़ें- चार बच्चों का कत्ल... बाप ने खुद भी दी जान: 'आंखें मूंदता हूं तो दिखते हैं बच्चे और बेटा', बाबा का छलका दर्द
ये भी पढ़ें- चार बच्चों का कत्ल... बाप ने खुद भी दी जान: 'आंखें मूंदता हूं तो दिखते हैं बच्चे और बेटा', बाबा का छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की दी धमकी
ब्लैकमेल कर रजिया ने दस लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। 24 मार्च को फोन कर रजिया ने कहा कि अगर पांच लाख रुपये नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल कर दूंगी। दुष्कर्म का झूठा मुकदमा लिखवाकर जेल भिजवा दूंगी। आरोप है कि रजिया अपने पति शारिक अली के साथ मिलकर हनीट्रैप गिरोह चलाती है।
ये भी पढ़ें- UP: 'मैं भी मर जाऊंगी...', बच्चों की याद में बदहवास है कौशल्या; बाप ने चार मासूमों का कत्ल कर खुद भी दी जान

25 मार्च को रजिया ने व्यापारी की पत्नी के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी पर अश्लील फोटो डाल दिए। रजिया की हरकत से व्यापारी का पूरा परिवार सदमे आ गया। व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर साउथ दिल्ली न्यू फ्रेंड्स कालोनी जामियानगर निवासी रजिया अली, शारिक अली और अज्ञात लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।