फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jafri digested seven years' funds of 50 employees

Bareilly News: 50 कर्मचारियों का सात साल का फंड हजम कर गया जाफरी

Wed, 18 Sep 2024 07:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:38 AM IST
विज्ञापन
Jafri digested seven years' funds of 50 employees
क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय ने भेजा नोटिस, रकम जमा नहीं किया तो कॉलेज पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सीबीगंज। खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी फर्जी डिग्री बांटने के साथ ही अब कर्मचारियों की भविष्य निधि हड़पने के मामले में भी फंस गया है। बताया जा रहा है कि 50 कर्मचारियों भी भविष्य निधि की रकम सात साल से जमा नहीं की गई। अब क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय की ओर से कॉलेज को नोटिस भेजा गया है। रकम जमा नहीं करने पर कार्रवाई का शिकंजा और कसेगा।
डी फार्मा की फर्जी मार्कशीट बांटने के मामले में जेल में बंद शेर अली जाफरी ने 50 कर्मचारियों का पंजीकरण क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय में करा रखा है। सात वर्षों से इन कर्मचारियों के भविष्य निधि की रकम जमा नहीं की गई है। इसके चलते कर्मचारियों को फंड निकालने में दिक्कतें हो रही हैं। खुसरो डिग्री कॉलेज पर कर्मचारियों की भविष्य निधि का लाखों रुपये बकाया बताया जा रहा है। अब क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय की ओर से कॉलेज प्रबंधन को नोटिस भेजकर बकाया राशि जमा कराने और अन्यथा की स्थिति में कॉलेज पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

आठ साल में बदले तीन प्राचार्य
खुसरो कॉलेज में आठ साल में तीन प्राचार्य बदले गए। फर्जी प्रमाणपत्रों के खेल को इसकी वजह माना जा रहा है। बताते हैं कि वर्ष 2017 तक अतुल नामदेव कॉलेज के प्राचार्य रहे थे। इसके बाद गीता रानी शर्मा वर्ष 2021 तक प्राचार्य रहीं। उनके समय में भी डीफार्मा पाठ्यक्रम संचालित होता रहा। गीता रानी ने जुलाई 2021 में इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शेर अली जाफरी ने वर्ष 2021 में कॉलेज के डिप्टी चेयरमैन कामिल हसन जैदी को प्राचार्य बनाया। उनके समय में भी डी फार्मा का फर्जीवाड़ा चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed