फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jafri built 11 colleges in four states through fraud

Bareilly News: ठगी से जाफरी ने चार राज्यों में बनाए 11 कॉलेज

Mon, 16 Sep 2024 07:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Jafri built 11 colleges in four states through fraud
तेजी से फर्श से अर्श पर पहुंचा शिक्षा माफिया, अब करीबियों पर भी कसा शिकंजा
विज्ञापन

बरेली। फर्जी डिग्री बांटने के आरोपी शेर अली जाफरी की तरक्की की रफ्तार काफी तेज रही। बताया जा रहा है कि चार राज्यों में उसके 11 कॉलेज संचालित हैं। बरेली मंडल के सभी जिलों में उसके कॉलेज हैं। उसने उत्तराखंड, दिल्ली और राजस्थान में भी संस्थान खोल रखे हैं। इनमें से अधिकतर नकल के लिए बदनाम हैं।
अमीर खुसरो को आदर्श बताकर जाफरी भावनात्मक रूप से लोगों को साथ जोड़ता था। वह जहां भी अपना कॉलेज बनाता, वहां का नाम खुसरो नगर रख देता था। अपने कॉलेज में करीबियों को प्राचार्य बनाता था और स्थानीय लोगों को बतौर शिक्षक रखकर रोजगार देने का दावा करता था। यही स्थानीय शिक्षक कमीशन पर छात्रों का एडमिशन कराते थे। इन कॉलेजों में नकल के साथ ही प्रैक्टिकल में भी खेल किया जाता था। अच्छे नंबर दिलाने के नाम पर वसूली होती थी। रुहेलखंड विवि में सेटिंग की वजह से जाफरी के कॉलेजों को आसानी से संबद्धता मिल जाती है। एसआईटी जांच में उसके गुर्गों पर शिकंजा कस सकता है।
विज्ञापन


आंवला के संस्थान में भी लिए डीफार्मा के एडमिशन
जाफरी के खुसरो ट्रस्ट की ओर से आंवला के इस्माइलपुर में न्यू खुसरो फार्मेसी इंस्टीट्यूट खोला गया। वहां भी डीफार्मा के लिए एडमिशन लिए गए। वहां कितने छात्रों ने एडमिशन लिए और कितने छात्र वहां डीफार्मा का कोर्स कर रहे थे, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। इस संस्थान से जुड़े लोग भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुद मुन्नाभाई, दूसरों को बांटता था डिग्रियांदूसरों को डिग्रियां बांटने वाला 25 हजार का इनामी डॉ. विजय शर्मा खुद मुन्नाभाई है। वह आस्था कंसल्टेंसी के अलावा एचएल कंसल्टेंसी भी चलाता था। इसके जरिये वह बीएड, बीएलएड, बीटीसी और बीपीएड की मान्यता दिलवाने का झांसा देता था। जाफरी के संपर्क में आने के बाद दोनों ने कम समय में करोड़ों रुपये कमाने के लिए सैकड़ों छात्रों को फर्जी मार्कशीट थमा दी। मामला पकड़ में आने के बाद दोनों एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने लगे। छात्रों को रुपये लौटाने का वादा किया था, लेकिन करोड़ों रुपये उड़ाए और निवेश किए जा चुके थे, इसलिए ऐसा नहीं हो सका। जाफरी ने पुलिस को साधकर बच निकलने की कोशिश की, लेकिन कामयाब न हो सका।
जाफरी कराता था यूपीएससी और नीट की तैयारी
इंग्लिश से एमए पास शेर अली जाफरी छात्रों को यूपीएससी और नीट की तैयारी कराता था। खुसरो अस्पताल के नीचे उसने केएम क्लासेस नाम से कोचिंग खोली थी। बताया जा रहा है कि जाफरी कोचिंग में खुद क्लास लेता था। इस कोचिंग में आने वाले अधिकतर छात्र उसके ही काॅलेज के हैं। अब कोचिंग की भी जांच शुरू हो गई है। अमर उजाला ब्यूरो

--
एसआईटी जाफरी व विजय शर्मा से जुड़े सभी संस्थानों व संबंधित आरोपियों की जांच कर रही है। अपराध की स्थिति और साक्ष्यों के मुताबिक चार्जशीट लगाई जाएगी। विजय शर्मा पर इनाम घोषित किया गया है। उसके न मिलने पर कोर्ट खुलते ही गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन किया जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed