UP News: बरेली में भेड़िया होने की अफवाह से लोगों में दहशत, रेलवे कॉलोनी के पास दिखा वन्यजीवों का झुंड
बरेली के इज्जतनगर इलाके में भेड़ियों का झुंड आने की अफवाह से दहशत फैल गई। लोगों ने रेलवे कॉलोनी के पास वन्यजीव देखे। इस पर वन विभाग की टीम ने जायजा लिया। रेंजर का कहना है कि इलाके में सियार हैं। भेड़िया होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर में रेलवे कॉलोनी रोड नंबर एक के पास सात-आठ सियारों का झुंड घूमते हुए देखा गया। कई बार ये दीवार फांदने की कोशिश भी करते हैं। सियारों को देख कॉलोनी और आसपास के लोगों में भेड़िया होने की अफवाह फैल गई। जिस स्थान पर सियारों का झुंड देखा गया है, वहां काफी झाड़ियां और जंगल हैं। यहां कई बार भेड़िये जैसे वन्यजीवों को भी देखा गया है। स्थानीय निवासी रेलवे कर्मचारी आरिफ ने बताया कि इससे लोग दहशत में हैं।
यह भी पढ़ें- 'घरवालों से जान का खतरा': दूसरे समुदाय के प्रेमी से विवाह करने पर मुसीबत में युवती, वीडियो में बताई कहानी
पिछले माह 16 अप्रैल को क्योलड़िया क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। हमले में किसान गंभीर जख्मी हो गया था। इससे पहले आंवला, फरीदपुर और नवाबगंज में भी वन्यजीवों के हमले में ग्रामीण घायल हो चुके हैं। रेंजर वैभव चौधरी का कहना है कि मौके पर जांच की गई है। आसपास के जंगल में कुछ सियार हैं। भेड़िया होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। निगरानी की जा रही है। स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.