{"_id":"685be31d76d77361510dfe9b","slug":"jackal-attacked-and-injured-two-women-in-bareilly-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आंवला क्षेत्र में सियार का आतंक, खेत पर गईं दो महिलाओं को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आंवला क्षेत्र में सियार का आतंक, खेत पर गईं दो महिलाओं को किया घायल
Wed, 25 Jun 2025 05:23 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 25 Jun 2025 05:23 PM IST
सार
बरेली के आंवला क्षेत्र में बुधवार सुबह सियार ने हमला कर दो महिलाओं को घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के आंवला क्षेत्र में खेतों की ओर गईं महिलाओं पर सियार ने हमला कर दिया। हमले से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह पांच बजे बदायूं रोड स्थित वीहट व हाजीपुर गांव की महिलाएं गांव के बाहर शौच करने गई थीं। जहां सियार ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। महिलाओं ने जैसे तैसे खुद को बचाया। गांव पहुंचकर आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
ये महिलाएं हुईं घायल
सियार के हमले में वीहट गांव निवासी दुर्वेश व हाजीपुर गांव की गुड्डी देवी घायल हुई हैं। इनको सरकारी एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। महिलाओं के चेहरे पर गहरे जख्म हुए हैं। डॉक्टरों ने उपचार देकर दोनों को वापस गांव भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर जुबैर पर बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से बनाए गए तीन मंजिला मकान पर चला बुलडोजर
महिलाओं ने बताया कि खेत में अचानक सियार आ गया था। जब उन्होंने उसे वहां से भगाने का प्रयास किया तो उसने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सियार ने गांव के कई जानवरों को भी निशाना बनाया है।
घटना की सूचना पर गांव पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी अजय गंगवार व महेश चंद्र ने ग्रामीणों से जंगल की ओर समूह में जाने व डंडा आदि लेकर जाने की सलाह दी। खासतौर से रात के समय सतर्क रहने को कहा।