फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jackal attacked and injured 20 people in Bareilly

बरेली में सियार का खौफ: एक ही रात में हमला कर 20 लोगों को किया घायल, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

Fri, 13 Sep 2024 10:31 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 10:31 AM IST
सार

बहराइच जिले में जहां भेड़िये की दहशत फैली हुई है, वहीं बरेली और बदायूं में सियारों ने आतंक मचा रखा है। बरेली में कई घटनाएं हो चुकी हैं। बुधवार की रात आंवला क्षेत्र में सियार ने 20 लोगों को घायल कर दिया। हमले के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार डाला। 

विज्ञापन
Jackal attacked and injured 20 people in Bareilly
पुलिस और वनकर्मियों ने की कॉम्बिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला क्षेत्र के रम्पुरा और देवकोला गांव में बुधवार रात सियार ने हमला कर 20 लोगों को घायल कर दिया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। गंभीर घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार डाला। हालांकि, दहशत अभी बनी हुई है।

विज्ञापन


पिछले दिनों बहेड़ी रेंज के गांव मंसूरगंज, गुड़वारा, सिजाई नागर और बिजौरिया में सियार ने हमला कर कई ग्रामीणों को घायल कर दिया था। वन विभाग की टीमें अब तक सियार को नहीं पकड़ सकीं। बुधवार रात आंवला क्षेत्र के रम्पुरा गांव में सियार ने 11 और देवकोला में नौ लोगों को हमला कर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


यशपाल, मेवाराम, प्रभात, चमेली, त्रिमल, भगवानदास, सत्यपाल सिंह, कांति देवी, प्रभात, निधि, आदित्य, आयुष ज्यादा घायल हुए हैं। घायलों को बृहस्पतिवार सुबह सीएचसी ले जाया गया। डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि इनमें से पांच को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रैबीज संक्रमित हो गया था सियार 
रम्पुरा गांव के यशपाल, प्रतिपाल और मेवाराम ने बताया कि कई दिन पहले रैबीज संक्रमित कुत्ते के काटने से एक भैंस की मौत हो गई थी। जंगल में फेंके गए भैंस के शव को खाने के बाद सियार भी रैबीज संक्रमित हो गया था।

रेंजर शशिपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दो गांवों में सियार के हमले की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पागल सियार को घेरकर मार डाला है। टीमों का गठन कर कॉम्बिंग कराई जा रही है।
 

बदायूं में सियार ने किसान को किया घायल
बदायूं के दहगवां क्षेत्र के गांव रदनोल अजीजपुर में खेत पर गए चंद्रपाल को सियार ने हमला करके घायल कर दिया। तभी जंगली कुत्तों ने सियार को घेर लिया और हमला कर उसे मार डाला। चंद्रपाल ने बताया कि पहले वह सियार को भेड़िया समझते रहे, मगर जब कुत्तों ने उसे मार दिया तो सही से देखने पर पता चला कि वह सियार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed