{"_id":"61215ecc8ebc3e79d63abf91","slug":"jaam-on-hulasnagra-crossing-bareilly-news-bly4570971196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। लखनऊ हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी में हुलासनगरा क्रॉसिंग जाम का केंद्र बन गई। ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता है जब इस क्रॉसिंग पर जाम न लगे। रक्षाबंधन से एक दिन पहले यानी शनिवार को हाईवे पर वाहनों का आवागमन बढ़ा और ट्रेनों को गुजारने के लिए बार-बार फाटक बंद किए जाने से शाम छह बजे मीरानपुर कटरा की ओर से जाम लगना शुरू हो गया, जो कुछ ही देर में मीरानपुर कटरा की तरफ तीन किलोमीटर, दूसरी तरफ फतेहगंज फ्लाईओवर तक पहुंच गया। रात आठ बजे के बाद जाम से कुछ राहत मिलनी शुरू हुई, लेकिन देर रात तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। चूंकि रविवार को रक्षाबंधन है और हाईवे पर वाहनों का आवागमन बढ़ेगा तो जाम लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फतेहगंज पूर्वी और कटरा थाने की पुलिस ने जाम न लगे इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल क्रॉसिंग पर तैनात कर दिया है।
सड़क पर गड्ढों में पानी भरने से और बढ़ी मुसीबत
शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से क्रॉसिंग के दोनों ओर सड़क पर गहरे गड्ढों में पानी भर गया, जिससे छोटे वाहन उसमें फंसने लगे। भारी वाहनों के चालकों को इन गड्ढों को पार पाने में बड़ी दिक्कत हुई। पलटने के खौफ के बीच चालकों ने धीरे-धीरे इन गड्ढों से अपने वाहनों को निकाला।