फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Izzatnagar police took action, 2.4 kg marijuana recovered

Bareilly News: स्मैक तस्कर कल्लू और बेटा गिरफ्तार, जेल भेजा

Thu, 06 Mar 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Izzatnagar police took action, 2.4 kg marijuana recovered
बरेली। काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दिनेश उर्फ कल्लू व उसके बेटे को इज्जतनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2.4 किलो गांजा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बारादरी थाने के गंगापुर निवासी दिनेश उर्फ कल्लू और उसका बेटा निखिल राजपूत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। थाने में दोनों ने बताया कि वह गांजा-स्मैक को थोक भाव में खरीदकर उसकी पुड़िया बनाकर बेचते हैं। हाईवे के ढाबे व ट्रक चालक उसके खरीदार हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को इनसे मोबाइल और 1500 रुपये मिले हैं। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है जिससे पता लग सके कि उनको गांजा कौन देता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि दिनेश के खिलाफ पहले से बारादरी थाने में 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है। सुभाषनगर थाने में भी उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। निखिल के खिलाफ भी पांच मुकदमे दर्ज हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed