फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Izzatnagar division sent a consignment of 51 vehicles to Bangladesh, earned revenue of 14 lakhs

51 वाहनों की खेप बांग्लादेश भेज इज्जतनगर मंडल ने कमाया 14 लाख का राजस्व

Mon, 27 Jul 2020 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Izzatnagar division sent a consignment of 51 vehicles to Bangladesh, earned revenue of 14 lakhs
रेल परिवहन के जरिए बांग्लादेश भेजे गए वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने 51 वाहनों की एक खेप को रेल यातायात के जरिए पड़ोसी राष्ट्र बांग्लादेश पहुंचाकर 14 लाख रुपये से अधिक का माल लदान राजस्व अर्जित किया है।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गत शनिवार को 13 वीपीयू पार्सलयान से 51टाटा ऐस (छोटा हाथी) वाहनों की खेप को हल्दी रोड रेलवे स्टेशन से बांग्लादेश के बेनापोल के लिए भेजा गया है। इस खेप से मंडल ने 14 लाख 21 हजार तीस रुपये का राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि यह राजस्व नए यातायात के जरिए अर्जित हुआ है। इससे पूर्व यह माल सड़क मार्ग से परिवहन किया जाता रहा है। व्यवसाय विकास इकाई के गठन के बाद इस तरह से माल ढुलाई की यह तीसरी खेप है। यहां बता दें कि अब तक मंडल नए रेल यातायात के जरिए करीब एक करोड़ पच्चीस लाख से अधिक का राजस्व जुटा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed