फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Izzatnagar, Cantt, Faridpur police station lags in verification and arrest of criminals.

Bareilly News: अपराधियों के सत्यापन और गिरफ्तारी में इज्जतननगर, कैंट, फरीदपुर थाने फिसड्डी

Sun, 19 Jan 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Izzatnagar, Cantt, Faridpur police station lags in verification and arrest of criminals.
बरेली। पुलिस के ऑपरेशन वज्रपात के तहत अपराधियों के सत्यापन और गिरफ्तारी में इज्जतननगर, कैंट, फरीदपुर और क्योलड़िया थाना पुलिस फिसड्डी साबित हुई है। जबकि, बारादरी, नवाबगंज, बहेड़ी, बारादरी, किला, कोतवाली और नवाबगंज पुलिस का प्रदर्शन बेहतर रहा है। खराब प्रदर्शन करने पर एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

एक से 15 जनवरी तक चलाए गए ऑपरेशन में 2,000 अपराधियों का सत्यापन किया जाना था, पर पुलिस 1,880 के बारे में ही जानकारी जुटा सकी। इसमें बारादरी, किला, सुभाषनगर, कोतवाली, प्रेमनगर, आंवला, विशारतगंज, भमोरा, अलीगंज, फतेहगंज पूर्वी, भुता, मीरगंज, शाही, भोजीपुरा, देवरनियां, शेरगढ़, शीशगढ़, नवबगंज और हाफिजगंज थाना पुलिस ने शत प्रतिशत सत्यापन किया। इज्जतननगर और क्योलड़िया पुलिस फिसड्डी साबित हुईं।
विज्ञापन


ऑपरेशन के दौरान 143 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बारादरी पुलिस ने सबसे ज्यादा 20 अपराधियों को पकड़ा। बहेड़ी ने 13 और नवाबगंज पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया। क्योलड़िया थाना पुलिस ने एक भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया, जबकि कैंट पुलिस ने दो और फरीदपुर ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed