{"_id":"5ed953888ebc3e907b73f755","slug":"izatnagar-railway-division-sent-a-proposal-to-run-ten-trains-to-the-board-bareilly-news-bly4080899106","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर रेल मंडल ने दस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर रेल मंडल ने दस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा
विज्ञापन
Special Train
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कंफर्म आरक्षित टिकट पर ही करनी होगी यात्रा
विज्ञापन
त्रिवेणी समेत कई ट्रेनों के स्टॉपेज भी घटाए गए
बरेली। अब जल्द ही त्रिवेणी एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें दौड़ने की संभावना है। इज्जतनगर रेल मंडल ने ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेल बोर्ड को भेजा है। बोर्ड से हरि झंडी मिलते ही आरक्षण शुरू हो जाएंगे। रेलवे ने त्रिवेणी समेत कई ट्रेनों के स्टॉपेज भी घटाए हैं। इसके अलावा चाहें दिन हो या रात यात्रियों को सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करना होगा। यात्री बिना आरक्षित टिकट यात्रा भी नहीं कर सकेंगे।
दो दिन पहले रेलवे बोर्ड ने इज्जतनगर रेल मंडल को ज्यादा आमदनी देने वाली ट्रेनों का प्रस्ताव भेजने को कहा था। इसके बाद यहां के आला अधिकारियों ने काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस और काठगोदाम जैसलमेर एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड को भेज दिया। यह ट्रेनें इज्जतनगर रेल मंडल की अधिक आमदनी की ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों के ठहराव भी कम किए गए हैं। बाघ एक्सप्रेस और जैसलमेर एक्सप्रेस लालकुआं और रुद्रपुर सिटी, रामनगर जैसलमेर एक्सप्रेस काशीपुर, त्रिवेणी एक्सप्रेस पीलीभीत और बरेली सिटी पर ही रुकेगी। यह ट्रेन टनकपुर से चलकर खटीमा, मझोला, इज्जतनगर स्टेशन, सिटी स्टेशन पर रुकती थी। अब यह ट्रेन केवल दो स्टेशनों पर ही रुककर जंक्शन पहुंचेगी। रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस काशीपुर, लालकुआं, किच्छा, सिटी स्टेशन, बदायूं, कासगंज, मथुरा छावनी पर रुकते हुए आगरा फोर्ट जाएगी। यह ट्रेन बाजपुर, पंतनगर, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, उझानी, सोरों, हाथरस, मथुरा कैंट, अचनेरा, ईदगाह स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। बाघ एक्सप्रेस और रानीखेत एक्सप्रेस हल्द्वानी और बिलासपुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलते ही रिजर्वेशन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
अभी प्रस्ताव भेजा गया है। रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही ट्रेनों को सैनिटाइज कराकर चलाया जाएगा। रिजर्वेशन और अन्य गाइड लाइनों पर ही काम किया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
त्रिवेणी समेत कई ट्रेनों के स्टॉपेज भी घटाए गए बरेली। अब जल्द ही त्रिवेणी एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस समेत पांच जोड़ी ट्रेनें दौड़ने की संभावना है। इज्जतनगर रेल मंडल ने ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेल बोर्ड को भेजा है। बोर्ड से हरि झंडी मिलते ही आरक्षण शुरू हो जाएंगे। रेलवे ने त्रिवेणी समेत कई ट्रेनों के स्टॉपेज भी घटाए हैं। इसके अलावा चाहें दिन हो या रात यात्रियों को सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करना होगा। यात्री बिना आरक्षित टिकट यात्रा भी नहीं कर सकेंगे।