फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI lab will get testing kits in two to three days

दो से तीन दिन में आईवीआरआई लैब को मिल जाएंगी टेस्टिंग किटें

Thu, 18 Jun 2020 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
IVRI lab will get testing kits in two to three days
आईवीआरआई - फोटो : आईवीआरआई

कमिश्नर के आदेश के बाद बदायूं और पीलीभीत के डीएम ने दिए ऑर्डर

विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई लैब को टेस्टिंग किटें न मिलने से वहां कोरोना संक्रमण के सैंपल की जांच नहीं हो पा रही है। डीएम ने शासन को दो करोड़ के बजट के लिए पत्र भेजा था। उसका भी फिलहाल कोई जवाब नहीं मिल सका है। उधर, कमिश्नर के पत्र के बाद बदायूं और पीलीभीत के डीएम ने किटों के ऑर्डर दे दिए हैं। दो से तीन दिन में फिर से किटें उपलब्ध होने की संभावना जताई जा रही है।
लैब को टेस्टिंग किट उपलब्ध कराने के लिए एक अप्रैल को शासन ने एक करोड़ रुपये का बजट दिया था, लेकिन इसी रकम से बदायूं और पीलीभीत के लिए भी किटें उपलब्ध करा दी गईं। नतीजतन बरेली का सारा बजट खर्च हो गया, जबकि बदायूं और पीलीभीत जिलों के पास 50-50 लाख रुपये इस मद में बचे रखे हैं। डीएम नितीश कुमार ने शासन को पत्र लिखकर दो करोड़ का बजट मांगा था, लेकिन वह फिलहाल नहीं मिला। उधर, कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बदायूं और पीलीभीत के डीएम को निर्देशित किया था कि उनके यहां जो आपदा फंड की रकम रखी है उससे तत्काल एक-एक हजार किटें आईवीआरआई लैब को उपलब्ध करा दी जाएं। कमिश्नर का कहना है कि दोनों जिलाधिकारियों ने किटों के ऑर्डर दे दिए हैं।
विज्ञापन

आईवीआरआई लैब को जल्द ही किटें मिल जाएंगी। पीलीभीत और बदायूं के डीएम की ओर से भी इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। बरेली के डीएम ने भी दो करोड़ का बजट शासन से मांगा है। -रणवीर प्रसाद, कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed