फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI is busy preparing for NAAC evaluation, campus is shining

Bareilly News: नैक मूल्यांकन की तैयारियों में जुटा आईवीआरआई, चमका रहे परिसर

Fri, 06 Dec 2024 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
IVRI is busy preparing for NAAC evaluation, campus is shining
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान पहली बार नैक मूल्यांकन कराने जा रहा है। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। परिसर की सड़क समेत भवनों को चमकाने का सिलसिला शुरू हो गया है। 29, 30, 31 जनवरी 2025 को नैक टीम की ओर से संस्थान का निरीक्षण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) मूल्यांकन के लिए बीते तीन वर्ष से प्रयासरत है। बीते दिनों संस्थान ने सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर) भेजी थी। लिहाजा, अब संस्थान के दावों की हकीकत परखकर मूल्यांकन के लिए टीम ने अगले वर्ष जनवरी में आने का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया है। जब से टीम के आने का कार्यक्रम पता चला तब से ही संस्थान के अलग-अलग विभाग अपनी एकेडमिक, रिसर्च, प्रौद्योगिकी, नैदानिकी, उत्पाद आदि की रिपोर्ट बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बताते हैं कि टीम संस्थान के परिसर की हालत, भवन, एकेडमिक गतिविधियां, लैब, पॉलीक्लीनिक, डियर पार्क, एनिमल फार्म संबंधी समूचे परिसर का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके आधार पर संस्थान को सीजीपीए में अंक और फिर ग्रेड तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईआरएफ में आईवीआरआई को मिली है पांचवीं रैंक
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस वर्ष अगस्त में जारी एनआईआरएफ रैंकिंग में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जनगर को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में पांचवां स्थान मिला। जबकि बीते वर्ष छठे स्थान पर था। संस्थान निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त के मुताबिक शैक्षिक गतिविधियों में बेहतर रैंकिंग मिलने से संस्थान में अध्ययन के लिए विद्यार्थियों में रुचि बढ़ती है। नए पाठ्यक्रम शुरू करने की पहल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed