फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI

आईवीआरआई ओवरब्रिज- रेलवे 16 व 18 दिसंबर को गार्डर रखने का काम स्थगित रखेगा

Thu, 12 Dec 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
IVRI
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज के लिए क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने को पिलर्स पर गार्डर अभी नहीं रखे जाएंगे। रेलवे के अधिकारियों ने 16 और 18 दिसंबर को गार्डर रखने के काम को कुछ कारणों से स्थगित कर दिया है। इसके पीछे मुख्य वजह चार टन वजन उठाने वाली क्रेन का न पहुंचना बताई जा रही है। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य इंजीनियर निर्माण/ पुल ने डीएम नितीश कुमार को चिट्ठी भेजकर फिलहाल इस काम के लिए नैनीताल रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन की जरूरत नहीं बताई है।
विज्ञापन

आईवीआरआई ओवरब्रिज का काम सेतु निगम करीब सालभर पहले ही खत्म कर चुका है, लेकिन इस ओवरब्रिज के क्रॉसिंग के ऊपर आने वाले अपने हिस्से का काम रेलवे पूरा नहीं कर रहा है। हालांकि कुछ समय पहले रेलवे ने गार्डर तो मंगवा लिए हैं, लेकिन उन्हें पिलर पर रखने का काम अभी बाकी है। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों ने पहले 12 और 14 दिसंबर की तारीख तय की थी, लेकिन बाद में नई तिथि 16 और 18 दिसंबर निर्धारित कर दी। इसके लिए पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य इंजीनियर निर्माण व पुल एनके सिंह ने डीएम नितीश कुमार से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास नैनीताल रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन की अनुमति मांगी थी, जबकि रेलवे ने डीएम को एक बार फिर चिट्ठी भेजते हुए 16 और 18 दिसंबर को गार्डर रखने का काम स्थगित होने की जानकारी दी है। रेलवे के अधिकारियों ने डीएम को बताया है कि रूट डायवर्जन की फिलहाल कोई जरूरत नहीं। बताते हैं कि क्रेन न आ पाने की वजह से गार्डर को पिलर पर रखने का काम स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed