{"_id":"677848769c1497687305cbc8","slug":"iti-instructor-arrested-for-taking-bribe-of-rs-4000-in-the-name-of-tablet-bareilly-news-c-4-lko1064-554134-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टैबलेट के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते आईटीआई अनुदेशक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टैबलेट के नाम पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते आईटीआई अनुदेशक गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने आईटीआई के अनुदेशक कृष्ण कुमार गुप्ता को टैबलेट देने के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने यह कार्रवाई की है। शासन की ओर से यह टैबलेट निशुल्क दिया जाना था।
टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल के अनुसार स्वाले नगर निवासी यतेंद्र पाल ने शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया था कि शासन की ओर से टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। यह टैबलेट उन्हें भी दिया जाना था, लेकिन अनुदेशक की ओर से टैबलेट के नाम पर चार हजार रुपये की मांग की गई है। इसके लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन के पुलिस उपाधीक्षक ने अनुदेशक को रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम को मौके पर भेजा। शुक्रवार को पीड़ित ने जैसे ही अनुदेशक को आईटीआई की लैब में चार हजार रुपये की रिश्वत दी, एंटी करप्शन की टीम ने अनुदेश को पकड़ लिया। इस दौरान अनुदेशक ने टीम का विरोध किया, लेकिन सख्ती के आगे उसकी नहीं चली। टीम की ओर से अनुदेशक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। संवाद