फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ITI Girl student attempted suicide in Bareilly

UP: छोटी बहन से भी बात करता था दोस्त... वायरल फोटो देख शर्मिंदा हुई आईटीआई छात्रा; फिर लिया चौंकाने वाला फैसला

Tue, 07 Nov 2023 08:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 Nov 2023 08:56 AM IST
सार

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक दो बहनों से बात करता था। एक बहन के फोटो वायरल हुए तो दूसरी ने शर्मिंदगी में खुदकुशी का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
ITI Girl student attempted suicide in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में आईटीआई छात्रा खुद ही अपनी जान देने पर उतारू थी। सोमवार देर रात छात्रा के बयान से कथित घटनाक्रम का पटाक्षेप हो गया। बता दें कि 20 वर्षीय आईटीआई की छात्रा सोमवार सुबह अचेत अवस्था में घर के बाहर मिली। उसके पेट और गले पर खून निकल रहा था। धारदार हथियार से वार किए गए थे। छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


उसके पिता ने अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट कराई था। छात्रा के पिता ने जो रिपोर्ट कराई, उससे असमंजस की स्थिति बनी थी। एसएसपी के साथ पहुंची महिला थाना प्रभारी ने छात्रा से बात की तो भी उसने वही बातें दोहराईं। इसके बाद एसएसपी ने एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा को भी खुलासे में लगा दिया। 
विज्ञापन


पता लगा कि घर में एक ही मोबाइल फोन है। इसमें गांव के ही युवक से सैकड़ों बार बातचीत की पुष्टि हुई। युवक की लोकेशन हिमाचल प्रदेश में आ रही थी। पुलिस ने संदेह में कुछ लोगों की धरपकड़ की तो शाम ढले छात्रा ने ही पुलिस को नया बयान दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो वायरल होने की वजह से थी शर्मिंदा
छात्रा ने पुलिस को बताया कि गांव के ही युवक से उसकी दोस्ती थी। उसे हाल ही में पता लगा कि वह युवक उसकी छोटी बहन के भी संपर्क में है। दरअसल, छोटी बहन के साथ उस युवक के फोटो कहीं से वायरल हो गए लेकिन दोनों बहनों की कद-काठी समान होने की वजह से नाम छात्रा का आया। इससे उसे काफी शर्मिंदगी महसूस हुई। उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। 
 

सुसाइड नोट में दिवाली तक जान देने की बात लिखी। फिर लिखा कि जल्दी ही ऐसा कर लूंगी। इस सुसाइड नोट को युवक के दोस्त को दिया जो उसने उसे व्हाट्सएप पर हिमाचल प्रदेश भेज दिया। छात्रा ने रात में खुद ही जाकर कैंची से ये वार किए। दर्द ज्यादा हुआ तो उसने खुदकुशी का विचार त्याग दिया। एसओजी ने कैंची व सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया।

 

पुलिस ने कॉल डिटेल से जानकारी जुटाई। शाम को छात्रा ने बयान दिए तो स्थिति साफ हो गई। उसने खुद ही जान देने की कोशिश की थी। चूंकि कोई आरोपी नहीं है, इसलिए मामले को निस्तारित कर दिया जाएगा। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed