फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ITBP's Parveen brings glory to Bareilly by winning gold at the Asian Games.

Bareilly News: आईटीबीपी की परवीन ने एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर बढ़ाया बरेली का मान

Sun, 04 Oct 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
ITBP's Parveen brings glory to Bareilly by winning gold at the Asian Games.
बरेली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की तृतीय वाहिनी में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) परवीन हुड्डा ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 65 किलोग्राम बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बरेली का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

आईटीबीपी तृतीय वाहिनी के उप सेनानी मोहित कुमार के मुताबिक, हरियाणा के रोहतक की रहने वाली परवीन वर्ष 2021 से बरेली स्थित तृतीय वाहिनी आईटीबीपी के बुखारा कैंप में तैनात हैं। वह आईटीबीपी की केंद्रीय टीम से खेलकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना यूनिट के लिए भी गौरव का विषय है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने ताइवान की चेन निएन चिन को 3-2 से हराकर अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर में एक और उपलब्धि जोड़ ली। इस उपलब्धि से आईटीबीपी की सभी यूनिटों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


वर्ष 2019 से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय पदकों का सफर
परवीन हुड्डा के अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने का सिलसिला वर्ष 2019 से शुरू हुआ। नेपाल के काठमांडू में आयोजित दक्षिण एशियाई खेलों में उन्होंने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2022 में जॉर्डन के ओमान में आयोजित एशियाई एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में परवीन ने 63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी और बॉक्सिंग रिंग की दोहरी जिम्मेदारी निभा रहीं परवीन
बरेली में तैनाती के दौरान परवीन ने जहां आईटीबीपी की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, वहीं खेल के मैदान पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कीं। एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक उनकी इसी खेल यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हो गया है। वह ड्यूटी और बॉक्सिंग रिंग में देश के लिए दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed