फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It will be easier to identify changing forms of viruses and bacteria.

Bareilly News: वायरस और बैक्टीरिया के बदलते स्वरूपों की पहचान होगी आसान

Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
It will be easier to identify changing forms of viruses and bacteria.
बरेली। वायरस, बैक्टीरिया के बदलते स्वरूप की निगरानी और उभरते रोगजनकों (पैथोजन) की पहचान के साथ विश्लेषण में अब भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की क्षमता बढ़ गई है। पशु रोग शोध एवं निदान केंद्र में महामारी कोष समर्थित परियोजना के तहत अत्याधुनिक आयन जीन एस-5 नेक्स्ट जेनरेशन (सीक्वेंसिंग) प्रणाली स्थापित हुई है।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक कैडराड डॉ. सोहिनी डे ने बताया कि ये परियोजना खाद्य एवं कृषि संगठन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के सहयोग से और महामारी कोष के वित्तीय सहायता से चल रही है। इस प्रणाली से पशुओं में अचानक फैलने वाली बीमारियों और उनके प्रकोप की सटीक जांच करने, रोगों के प्रसार के पैटर्न को आणविक स्तर पर समझने, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के खतरों पर विस्तृत शोध में तेजी आएगी।
विज्ञापन

बताया कि प्रणाली की स्थापना थर्मो फिशर साइंटिफिक के विशेषज्ञ अभियंताओं ने दो दिन पूर्व की। एफएओ नई दिल्ली के पशु स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद हसीब भी मौजूद रहे। यह प्रयास राष्ट्रीय रोग निगरानी एवं महामारी तैयारियों को सुदृढ़ीकरण की दिशा में सकारात्मक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed