फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It will also start on January 16 in Bareilly

16 जनवरी को बरेली में भी होगी शुरुआत

Wed, 13 Jan 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
It will also start on January 16 in Bareilly
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से मुक्ति की उम्मीद.. पहली बार में 15 सौ लोगों को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन के निर्देश आने के बाद असमंजस खत्म, तैयारियों में जुटे अफसर
जिले के 15 केंद्रों पर होगा कोरोना वैक्सीनेशन, सजीव प्रसारण भी किया जाएगा

बरेली। सारी तैयारियों के बाद भी कोई गाइड लाइन न आने से अब तक तय नहीं था कि बरेली में भी कोरोना वैक्सीनेशन 16 जनवरी को ही शुरू होगा या नहीं लेकिन मंगलवार को इस बारे में शासन के निर्देश आते ही स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की पूरी मशीनरी हरकत में आ गई। नेशनल हेल्थ मिशन निदेशक ने अफसरों को को पत्र भेजकर केंद्रों का निर्धारण करने के साथ ड्राई रन में सामने आई खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद देर शाम तक 15 केंद्र निर्धारित कर वैक्सीनेशन की तैयारियां शुरू कर दी गईं।
कोरोना वैक्सीन आने की सुगबुगाहट के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस सक्रिय हो गई थी। शासन ने वैक्सीन मिलने से पहले ही कोल्ड चेन रूम का निर्माण करा लिया। वैक्सीन रखने के लिए चार आइस लाइन रेफ्रिजरेटर (आईएलआर) भी लगाए गए हैं। जिले में पूर्व निर्धारित 55 केंद्रों पर ड्यूटी के लिए छह-छह सदस्यीय टीम प्रशिक्षित की जा चुकी है। पांच जनवरी को छह केंद्रों और 11 जनवरी को सभी 55 केंद्रों पर ड्राई रन मॉक ड्रिल भी हो चुकी है। पूर्वाभ्यास के दौरान सामने आईं खामियों को दूर करने के लिए अफसर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी बीच मंगलवार दोपहर शासन से बरेली में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन का आदेश मिलने पर विभाग में खलबली मच गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि शासन से जारी आदेश में 15 केंद्रों पर प्रत्येक पर सौ लाभार्थी का वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए केंद्र भी चयनित कर लिए गए हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों की प्रशिक्षित टीमें वैक्सीन लगाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में इन केंद्रों पर वैक्सीनेशन

जिला महिला अस्पताल, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज भोजीपुरा, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज पीलीभीत रोड, गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बीसलपुर रोड, गंगाशील इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर डीडीपुरम, राजश्री मेडिकल कॉलेज फतेहगंज पश्चिमी, केशलता हॉस्पिटल डेलापीर, मेडिसिटी हॉस्पिटल पीलीभीत बाईपास, खुशलोक हॉस्पिटल स्टेडियम रोड, गंगाचरण हॉस्पिटल रामपुर गार्डन, एसआरएमएस गुडलाइफ स्टेडियम रोड के अलावा नवाबगंज, बहेड़ी, फरीदपुर और मीरगंज सीएचसी।

गड़बड़ियां दूर करें निजी अस्पताल आज बैठक में कसे जाएंगे पेच

डीआईओ डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक वैक्सीनेशन के ड्राई रन के दौरान निजी अस्पतालों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और लापरवाही के मामले सामने आए थे। इसे लेकर बुधवार को आईएमए हॉल में आईएमए पदाधिकारियों, वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए अस्पतालों के संचालक और सेंटर नोडल अफसर के साथ बैठक होगी। उनसे खराब प्रदर्शन पर भी बातचीत होगी और खामियों की वजह पूछी जाएगी। साथ ही सुधार के निर्देश दिए जाएंगे। जरू रत हुई तो स्टाफ और टीम को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

वैक्सीनेशन का सजीव प्रसारण कराएगा शासन

16 जनवरी को होने वाले वैक्सीनेशन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसके लिए मिशन निदेशक ने व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि अबकी बार किसी स्तर पर चूक हुई तो सीधे शासन स्तर से कार्रवाई होगी। लिहाजा, अफसर अबकी बार किसी तरह की हीलाहवाली या लापरवाही मिलने पर टीम के सदस्यों को जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई की हिदायत दी है।

प्रत्येक केंद्र पर एक सत्र में होगा वैक्सीनेशन

डॉ. सिंह ने बताया कि निर्धारित 15 केंद्रों पर प्रत्येक पर एक-एक सत्र में ही वैक्सीनेशन होगा। एक-एक सत्र सौ-सौ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए चयनित लाभार्थियों का डाटा कोविन एप पर दर्ज कराया जा चुका है। कोविन एप की रफतार कम न हो इसके लिए शासन को अवगत कराया गया है। जहां नेटवर्क की दिक्कत होगी वहां वाईफाई की व्यवस्था की जाएगी। ताकि मेसेज मिल सके और वैक्सीनेशन का ब्योरा पोर्टल पर निर्धारित समय में दर्ज किया जा सके।

तीन पालियों में वैक्सीन की सुरक्षा करेगी पुलिस

कोल्ड चेन रूम में वैक्सीन की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है। जिला अस्पताल के एडीएसआईसी और सीएमएस डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि तीन पालियों में एक इंस्पेक्टर और दो सिपाही वैक्सीन की निगरानी करेंगे। पुलिस की निगरानी में ही वैक्सीन को अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा और बची वैक्सीन को वापस लाया जाएगा। यही स्थिति सीएचसी के पास बने मिनी कोल्ड चेन रूम में भी होगी।

शासन से 16 जनवरी को वैक्सीनेशन के निर्देश मिले हैं। 15 केंद्रों पर एक-एक सत्र में होने वाले वैक्सीनेशन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। वैक्सीन घंटे भर पहले केंद्रों पर सुरक्षित पहुंचाई जाएगी। सभी एसीएमओ और स्टाफ को सक्रिय रहने को कहा है। - डॉ. सुधीर गर्ग, सीएमओ

कोविड-19 वैक्सीनेशन 16 जनवरी को होना है। किस कंपनी की वैक्सीन है और कब, कहां, कैसे आएगी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। वैक्सीनेशन के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए आईएमए सभागार में बुधवार को निजी चिकित्सकों के साथ अहम बैठक होगी। - डॉ. आरएन सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed