फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IT park taking shape in Bareilly which will provide employment to thousands of youths

UP News: बरेली में आकार ले रहा आईटी पार्क, रुहेलखंड क्षेत्र के हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

Mon, 29 Dec 2025 11:11 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 11:11 AM IST
सार

रुहेलखंड क्षेत्र के युवाओं को अब आईटी और एआई के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बरेली के सीबीगंज में आईटी पार्क आकार ले रहा है, जिसका 75 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। 

विज्ञापन
IT park taking shape in Bareilly which will provide employment to thousands of youths
आईटी पार्क की इमारत - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के खलीलपुर गांव में सूचना प्राद्यौगिकी (आईटी) पार्क आकार ले रहा है। इसका 75 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। फर्नीचर और फिनिशिंग कार्य चल रहा है। 18 करोड़ की लागत से बन रहे आईटी पार्क में बरेली सहित आसपास के कई जिलों के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसमें जो कंपनियां स्थापित होंगी, उन्हें तीन साल तक किराये में छूट मिलेगी। 

विज्ञापन


डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि आईटी पार्क मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। यह पार्क आईटीआर (इंडियन टरपेंटाइन एंड रोजिन) फैक्टरी परिसर में उसकी आठ हजार वर्गमीटर जमीन पर बन रहा है। इसे डाटा सेंटर, इंक्यूबेशन सेंटर, ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग रूम, कैफे जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसके तैयार होने के बाद युवाओं को आईटी और एआई (ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें यहीं रोजगार के अवसर मिलेंगे। तकीनीकी विकास और रोजगार के क्षेत्र में यह पार्क मील का पत्थर साबित होगा। 
विज्ञापन


वन मंत्री कर रहे कार्यों की समीक्षा 
उन्होंने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयास से आईटी पार्क के लिए बजट की बाधा दूर हुई है। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार लगातार इसके कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। आईटी पार्क में कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले प्रशासन ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) को आठ हजार वर्गमीटर जमीन 30 साल की लीज पर दी है। एसटीपीआई यहां आईटी पार्क विकसित कर रहा है। गाजियाबाद की वीके कंस्ट्रक्शन कंपनी पार्क का निर्माण करा रही है। इसमें दो बड़े सेक्टर बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed