{"_id":"60b930d78ebc3e5564658509","slug":"it-is-very-important-to-check-the-oxygen-saturation-of-corona-infected-bareilly-news-bly4485367124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों के ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच करना बेहद जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों के ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच करना बेहद जरूरी
विज्ञापन
ग्राम प्रधान विनीता देवी को ऑक्सीमीटर देते डॉ. वैभव राठौर और बीडीओ पुनीत पाठक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तीन ब्लॉकों के 21 प्रधानों को दिए गए पल्स ऑक्सीमीटर
विज्ञापन
बरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की बेहद कमी है। लोग बीमारी की गंभीरता को अक्सर नजरअंदाज करते रहते हैं। इसे देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन ने एक मुहिम शुरू की है। लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया जा रहा है। गांवों में कोरोना संक्रमितों के ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच के लिए ग्राम प्रधानों को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए जा रहे हैैं। बृहस्पतिवार को तीन विकास खंडों के 21 ग्राम प्रधानों को पल्स ऑक्सीमीटर दिए गए। चिकित्साधीक्षक ने पल्स ऑक्सीमीटर के उपयोग का तरीका बताया। कहा, संक्रमित व्यक्ति के ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच करना बेहद जरूरी है। यदि ऑक्सीजन का स्तर 95 से कम है तो तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।
आंवला सीएचसी पर चिकित्साधीक्षक डॉ. इंतजार हुसैन ने ग्राम प्रधानों को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है। प्रत्येक ग्राम प्रधान के पास अब पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध हैं। इससे संक्रमितों के ऑक्सीजन सेचुरेशन का पता आसानी से चल सकेगा। उन्होंने 14 प्रधानों को पल्स ऑक्सीमीटर दिए। उधर, मझगवां ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ पुनीत कुमार पाठक ने ग्राम प्रधानों को पल्स ऑक्सीमीटर दिए। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के इस अभियान की सराहना की। कहा, बाजार में पल्स ऑक्सीमीटर आसानी से नहीं मिल रहे हैं, जबकि इसकी आज हर घर में जरूरत है। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने वैक्सीनेशन के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने की जरूरत बताई। इस मौके पर सात ग्राम प्रधानों को पल्स ऑक्सीमीटर दिए गए। मझगवां में ग्राम पंचायत अधिकारी युधिष्ठिर सिंह, अजेय राघव, पवन जैन, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खाता संख्या: 26290100008860
बैंक: बैंक ऑफ बड़ौदा, सेक्टर 29 नोएडा 201301
आईएफएससी कोड BARB0NOIDAX
(पांचवां अंक जीरो है)
पैन संख्या: AACAA4051C

आंवला सीएचसी पर इन ग्राम प्रधानों को दिए गए पल्स ऑक्सीमीटर
ग्राम पंचायत रामनगर-अजय सिंह यादव, ब्लॉक रामनगर-अफरोज बेगम, कसूमरा-रतिभान सिंह, मूलचंद्रपुर-केसर अंसारी, जगतीरा-गुड्डो बेगम, कथरीजाफरपुर-मीना देवी, गुलेरी-आशा देवी, रेवती-फरहीन, भूरीपुर-रामवती, आसरपुर-राजीव सिंह, कनगांव-रामाधार मथुरिया, टिकुरी-विनोद सिंह, बिहार-मुकेश यादव, नगरिया-गुड्डो देवी।
विज्ञापन
ब्लॉक मझगवां में इन्हें दिया गया पल्स ऑक्सीमीटर
ग्राम पंचायत मझगवां- बबली, सिसौना-राजकुमार यादव, बहाुद्दीनपुर-वीरेंद्र शाक्य, कंधरपुर-भूरी देवी, भिंडौरा-आरिफ खां, लोहारी-विनीता शाक्य, तिगाइदत्तनगर-गंगा सहाय लोधी।संकट की इस घड़ी में आप भी आएं आगे
संकट की इस घड़ी में आप भी जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। यदि आप इस अभियान से जुड़ना चाहते हैं तो सहयोग राशि इस अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। ट्रांसफर का विवरण foundation@amarujala.com पर भेज दें। कोष में दी गई राशि आयकर अधिनियम की धारा 80जी के अंतर्गत कर मुक्त है।इस बैंक खाते में भेज सकते हैं सहयोग राशि
खाता नाम: Amar ujala foundationखाता संख्या: 26290100008860
बैंक: बैंक ऑफ बड़ौदा, सेक्टर 29 नोएडा 201301
आईएफएससी कोड BARB0NOIDAX
(पांचवां अंक जीरो है)
पैन संख्या: AACAA4051C