फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It is not easy to get confirmed tickets even in Mumbai trains till the first week of December.

Bareilly News: दिसंबर के पहले सप्ताह तक मुंबई की ट्रेनों में भी आसान नहीं कंफर्म टिकट

Sun, 12 Nov 2023 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
It is not easy to get confirmed tickets even in Mumbai trains till the first week of December.
बरेली। दिवाली और छठ पूजा के चलते दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों में ही नहीं बल्कि बरेली से राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र जाने वाली एक स्पेशल समेत तीन ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है। दिसंबर पहले सप्ताह तक बरेली-मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनल जाने वाली इन ट्रेनों में सीटें फुल हैं। साप्ताहिक 14314/14313 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 22976/22975 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल में त्योहार के दौरान सीटें फुल होने के कारण रेलवे ने 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट का संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन में भी वेटिंग लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन

साप्ताहिक 14314/14313 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का संचालन बरेली से आगरा, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, नाशिक, थाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक होता है। 22976/22975 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस मथुरा, कोटा, रतलाम, सूरत, वापी होते हुए मुंबई के बांद्रा के बीच चलती है। 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट का संचालन बरेली होते हुए मथुरा, भरतपुर, कोटा, सूरत होते हुए मुंबई सेंट्रल के बीच चलती है। इन सभी ट्रेनों में दिसंबर के पहले सप्ताह तक अप-डाउन में वेटिंग है। किसी ट्रेन में दिसंबर के पहले सप्ताह तक कंफर्म सीट नहीं मिल रही। रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस में तो दिसंबर अंत तक यही स्थिति है।
विज्ञापन

लंबे समय से बरेली होते हुए दक्षिण भारत के लिए भी रेल सेवा की मांग चल रही है। हालांकि, रामनगर-बंगलूरू के बीच ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed