फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It is better to stay away from Delhi for six days

Bareilly News: छह दिन दिल्ली से दूर रहना ही भला

Mon, 04 Sep 2023 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
It is better to stay away from Delhi for six days
बरेली। सात से 12 सितंबर तक दिल्ली से आना और वहां जाना परेशानी भरा रहेगा। छह दिन राजधानी से दूरी बनाए रखने में ही भलाई है। दरअसल, दिल्ली में नौ से 11 सितंबर तक जी-20 सम्मेलन हो रहा है। इसमें विश्व के 20 शक्तिशाली देशों के राष्ट्राध्यक्ष आएंगे। आठ सितंबर तक मेहमान पहुंच जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली की सीमाओं को सील करने में जुटी हैं। इसलिए सात तारीख से आने-जाने में परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली में भीड़ न बढ़े इसलिए वहां आने-जाने वाली उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे की ट्रेनों को निरस्त किया गया है। कई के रूट बदल दिए गए हैं। इस दौरान 250 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। खास बात ये है कि इसी बीच 10 से 12 सितंबर तक बरेली में विश्व प्रसिद्ध आला हजरत का उर्स भी है। उर्स में भी देश-विदेश के कई लाख जायरीन शामिल होते हैं। पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा की ओर से भी बड़ी संख्या में जायरीन आते हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे जायरीन की है जिनका रूट दिल्ली होते हुए बरेली है। ऐसे में आला हजरत के उर्स में शिरकत करने वाले जायरीन और आम जनता को भी परेशानी होगी। यातायात के साधनों का संकट सामने आ सकता है।
विज्ञापन

परिवहन से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली में प्रवेश के कई रास्तों को बंद कर दिया जाएगा। जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, चीन, जापान, फ्रांस समेत 20 शक्तिशाली देशों के राष्ट्र प्रमुखों का आठ सितंबर से ही दिल्ली आना शुरू हो जाएगा। दिल्ली के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस अड्डों पर भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। कई दिशाओं से आने वाली बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस की ओर से अभी से ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। पड़ोसी राज्यों के साथ रेलवे को भी एडवाइजरी भेज दी गई है। इसी एडवाइजरी के कारण बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त करने के साथ रूट भी बदले गए हैं। बरेली से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनें इनमें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली में जी-20 सम्मेलन और बरेली में आला हजरत उर्स से पहले छह और सात सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस वजह से मथुरा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। हालांकि, रोडवेज ने श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की दशा में बरेली-मथुरा, बदायूं-मथुरा के बीच अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी कर ली है। कृष्ण जन्माष्टमी और राधाष्टमी पर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन जाते हैं।




बरेली-दिल्ली, बरेली-मुंबई और बरेली-जयपुर के बीच ट्रेनें निरस्त होने और शेष ट्रेनों में भीड़ के बीच उर्स के मद्देनजर एअर ट्रैफिक में इजाफा हो गया है। सात से 11 सितंबर तक बरेली से इन स्थानों पर आने-जाने वाली प्लाइट में ट्रैफिक 90 फीसदी तक पहुंच गया है। बरेली से दिल्ली के लिए नियमित प्लाइट है। सामान्य किराया करीब 3200 है, लेकिन यात्रियों के दबाव के दिनों में इसे पांच हजार तक कर दिया गया है। यही स्थिति जयपुर, मुंबई और बंगलूरू की प्लाइटों को लेकर है। जयपुर के लिए सप्ताह में चार दिन, मुंबई के लिए तीन और बंगलूरू के लिए बरेली से सप्ताह में चार दिन प्लाइट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed