{"_id":"6ac16abac034227158020c9a","slug":"issues-regarding-the-delay-in-road-construction-the-monkey-menace-and-high-tension-lines-remain-unresolved-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6681-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस : सड़क बनाने में देरी, बंदरों का आतंक और हाईटेंशन लाइन के मुद्दे नहीं सुलझे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस : सड़क बनाने में देरी, बंदरों का आतंक और हाईटेंशन लाइन के मुद्दे नहीं सुलझे
विज्ञापन
बहेड़ी/ मीरगंज/ नवाबगंज/ फरीदपुर/ आंवला। बिशारतगंज में इफको मार्ग से नैनपुर गांव होकर हरूनगला तक सड़क बनने में हो रही देरी, छुट्टा पशुओं व बंदरों का आतंक, हाईटेंशन लाइन समेत कई मुद्दे शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी नहीं सुलझ सके। शनिवार को बहेड़ी, आंवला, नवाबगंज, फरीदपुर और मीरगंज तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने इन मुद्दों को सुलझाने का आश्वासन दिया। हालांकि सभी तहसीलों में जनसुनवाई के दौरान 337 शिकायतों में से 38 का ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए गए।
मीरगंज तहसील सभागार में शनिवार को किसी कारणवश सीडीओ नहीं पहुंच सकीं। हालांकि एसडीएम निधि शुक्ला और सीओ अजय कुमार ने 38 शिकायतें सुनीं, जिनमें दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। ग्राम चकरपुर उर्फ लमकन निवासी मोहम्मद हसन ने गांव की गलियों में फैली गंदगी और कीचड़ की समस्या उठाई। कुल्छा खुर्द निवासी मोहन स्वरूप ने गांव में बंदरों और छुट्टा साड़ों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई। सीडीओ के नहीं आने पर शिकायतकर्ता मायूस दिखे।
बहेड़ी में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने 29 शिकायतों में से 9 का मौके पर निस्तारण कराया। आदर्श कॉलोनी, सिंह गौटिया, केशव पुरम, जाजूनगर आदि मोहल्लों के लोगों ने शिकायत की कि नदेली रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से केसर रेलवे क्रॉसिंग से सीसी रोड चौड़ीकरण और नाला निर्माण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में ये काम तय समयसीमा फरवरी तक नहीं हो सकेगा। हालांकि एडीएम ने पीडब्ल्यूडी को कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। इसके अलावा लोगों ने केसर रेलवे क्रॉसिंग पर अवैध ई-रिक्शा स्टैंड, जाम, अतिक्रमण व कार्रवाई न होने, गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
तहसील फरीदपुर में अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिव्या ओझा ने 63 शिकायतों में से सात का निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।
-- -- -- --
सड़क नहीं बनने से 15 हजार की आबादी झेल रही दर्द
बिशारतगंज। अतरछेड़ी - इफको मार्ग से नैनपुर गांव होकर बनखंडी मंदिर होते हुए हरूनगला तक प्रस्तावित सड़क न बनने से 15 हजार की आबादी दिक्कत झेल रही है। गांव करपिया ब्रह्मनान निवासी ठाकुर मोहन सिंह, जय गोविंद ने बताया 21 मार्च 25 को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड वन की ओर से सड़क निर्माण का टेंडर भी जारी किया गया। टेंडर होने के डेढ़ वर्ष बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका। उनका कहना है कि अगर आगे भी यही हाल रहा तो वे विस चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।
-- -- -- -- -
हाईटेंशन लाइन के कहर से ग्रामीण भयभीत
तीन माह में कई हादसों का आरोप, 11 हजार वोल्ट की लाइन हटाने की मांग
मीरगंज। धंतिया गांव में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ग्रामीणों के लिए जानलेवा बनी हुई है। लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने गांव के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटवाने की मांग की।
भूपेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, वीरेश का आरोप है कि 28 सितंबर की शाम शाम एचटी लाइन की चपेट में आकर झुल गए। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब तीन माह में प्रदीप, पूनम, भागीरथ और रामनिवास की पत्नी की भी हाईटेंशन लाइन से हुए हादसों में मौत हो चुकी है। लगातार घटनाओं के बावजूद लाइन को हटाया नहीं गया, जिससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है।
-- -- --
नहीं निकला समाधान तो 34 शिकायतकर्ता मायूस लौटे
नवाबगंज में एसडीएम सचिन यादव ने 37 में से तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया। हालांकि शेष समस्याओं की सुनवाई न होने पर लोग मायूस होकर लौट गए। बडागांव के सतेंद्र कुमार ने ट्रैक्टर मालिक पर मजदूरी के रुपये हड़पने, स्टेशन रोड निवासी पंकज कुमार ने अपने आवास के सामने से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने, तुमड़िया गांव की शकुंतला देवी ने गांव के पूर्व प्रधान पर सरकारी कमरा दिलाने के नाम पर 20 हजार ऐंठने का आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
-- -- -- --
डीएम ने 170 में से 17 शिकायतों का कराया निस्तारण
आंवला। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने 170 में से 17 शिकायतों का निस्तारण कराया। डीएम ने सभी अधिकारियों ये प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करने के निर्देश दिए है। डीएम ने जन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मझगवां ब्लाॅक की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
भाकियू शंकर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह के साथ किसानों ने सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह आदि मौजूद रहे।