फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   issue of polluted water flowing out of Kesar Sugar Mill was raised in front of the Union Minister

Bareilly News: केंद्रीय मंत्री के सामने रखा केसर चीनी मिल के दूषित पानी का मुद्दा, लोगों ने की ये मांग

Thu, 06 Mar 2025 07:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Mar 2025 07:58 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर बहेड़ी पहुंचे। उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगों ने केसर चीनी मिल से निकलने वाले दूषित पानी का मुद्दा भी उठाया। 

विज्ञापन
issue of polluted water flowing out of Kesar Sugar Mill was raised in front of the Union Minister
लोगों की समस्याएं सुनते केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को गांव हसनपुर में 250 छात्रों को जूते-मोजे की किट बांटी। उन्होंने गुड़वारा, लोधीपुर व जाजू नागर मोहल्ले में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया। आंबेडकर भवन का भूमि पूजन भी किया। केसर चीनी मिल के नाले से बह रहे प्रदूषित पानी की शिकायत पर उन्होंने प्रदूषण विभाग से कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एसडीएम से पूरी जांच रिपोर्ट भेजने को कहा है।

विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने हसनपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में 261 छात्रों को जूते मोजे, सैंडल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य है। इन्हीं में से कोई डॉक्टर , इंजीनियर, आईएएस पीसीएस व राजनेता बनेगा। छात्रों की पढ़ाई में किसी तरह की कोई लापरवाही ना करें, अगर उनसे किसी भी चीज की जरूरत हो तो वह बेबाकी से अपनी बात कह सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mohammed Shami News: मोहम्मद शमी पर क्यों भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, शरीयत की नजर में बताया मुजरिम
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने गुडवारा गांव में जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना। संबंधित विभागों द्वारा समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। यहां से वह मोहल्ला लोधीपुर में लोगों से संवाद करने पहुंचे और फिर जाजूनागर में नगर पालिका द्वारा निर्माण कराए जा रहे आंबेडकर भवन का भूमि पूजन किया। इसके बाद उन्होंने पार्क में जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां मोहल्ले के लोगों ने घनी आबादी के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन लाइन को हटवाने की बात कही, जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि लगातार हाईटेंशन लाइन की शिकायतें आ रही हैं, उनको जल्द से जल्द बजट बनाकर शिफ्ट किया जाए। 

गंदे पानी का मुद्दा उठाया 
राहुल गंगवार व सभासद ओमप्रकाश ने मंत्री को बताया कि केसर चीनी मिल का गंदा पानी टीचर्स कॉलोनी, जाजू नागर में घनी आबादी के बीच से गुजर रहा है। इस नाले को चीनी मिल द्वारा कवर्ड किया जाना चाहिए, लेकिन चीनी मिल ने इस काम को करने से मना कर दिया है। लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इस पर जतिन प्रसाद ने प्रदूषण विभाग से कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीएम से कहा कि इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजें तथा उसकी एक प्रति उन्हें भेजी जाए। 

किसानों ने चीनी मिल द्वारा गन्ने का भुगतान न करने की शिकायत रखी। इस पर उन्होंने केन कमिश्नर से इस संदर्भ में वार्ता करने की बात कही। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने की बात कही। नगर पालिका की अध्यक्षा रश्मि जायसवाल ने कहा कि अधिशासी अधिकारी का तबादला हो जाने के कारण कर्मचारियों का वेतन रुका पड़ा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह शासन में बात कर जल्द से जल्द अधिशासी अभियंता कि यहां तैनाती कराकर इस समस्या का निस्तारण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed