फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Isolation coaches will also be ready in Izatnagar railway workshop

इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप में भी तैयार होंगे आइसोलेशन कोच

Sun, 29 Mar 2020 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Isolation coaches will also be ready in Izatnagar railway workshop
आइसोलेशन के लिए ट्रेन की बोगियों को तैयार किया जा रहा - फोटो : ANI

घट सकती है सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या

विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस से निपटने को इज्जतनगर रेल मंडल में भी कोचों को आइसोलेशन वार्ड में बदलने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वर्कशाप प्रशासन को रेलवे बोर्ड द्वारा भेजे जाने वाले मॉडल कोच का इंतजार है। उधर, माना जा रहा है कि अगर ट्रेनों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जाता है तो स्थिति सामान्य होने पर सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या में कमी आ सकती है।
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जानकारों का कहना है कि कोरोना वायरस ने पैर पसाने शुरू किए तो अस्पताल कम पड़ जाएंगे। ऐसे में देश के सबसे बड़े विभाग रेलवे ने पहले से ही इससे निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिलहाल सबसे पहले उत्तर रेलवे ने अपना मॉडल आइसोलेशन वार्ड का कोच तैयार किया है। इस मॉडल की रेलवे बोर्ड और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी संस्थाओं से स्वीकृति मिलने के बाद देश भर में बेकार खड़े कोचों के अलावा कुछ सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों को आइसोलेशन वार्ड में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप में भले ही गाइड लाइन न आई हो, लेकिन यहां कोच को आइसोलेशन वार्ड में बदलने के लिए टेक्नीशियन और स्टाफ को प्रशिक्षित करने की रूपरेखा बनाई जा चुकी है। सूत्रों का कहना है कि कितने कोचों को बदला जाएगा, इस संबंध में रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाइड लाइन आते ही कोच को आइसोलेशन वार्ड में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। रेलवे वर्कशाप में स्टाफ प्रशिक्षित है, थोड़ा और प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed