फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Irregularities in development work, investigation started

Bareilly News: राशन घटतौली को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 20 Dec 2024 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Irregularities in development work, investigation started
सरकारी सस्ते गली की दुकान पर ईंट लगाकर घटतौली करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील में किय
फरीदपुर। सरकारी सस्ते गले की दुकान पर ईंट लगाकर घटतौली कर कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर हंगामा किया। कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बड़रा कासमपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को फरीदपुर तहसील परिसर में पहुंचकर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। वहां दबंगई के बल पर राशन कार्डधारकों को राशन कम दिया जाता है। कांटा मशीन पर अंगूठा लगवा कर ईंटें रखकर वजन पूरा कर पर्ची निकाला जाता है। बाद में कार्डधारकों को राशन काम दिया जाता है। आरोप है कि कोटेदार कभी-कभी रुपये लेकर राशन बांटते हैं। बचा हुआ राशन रात में कालाबाजारी कर बेच दिया जाता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed