{"_id":"6284069b3ec9826a051d8468","slug":"irctc-asked-shoe-stolen-report-in-train-bareilly-news-bly4852093146","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी को भेजी रिपोर्ट, जूता चोर की मांगी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी को भेजी रिपोर्ट, जूता चोर की मांगी डिटेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जीआरपी ने आईआरसीटीसी को रिपोर्ट भेजकर जूते चुराने वाले यात्री के बारे में जानकारी मांगी है। उसका पूरा पता मिलने के बाद जीआरपी उसकी तलाश शुरू करेगी।
लखनऊ के गोमतीनगर निवासी हरपाल सिंह पांच मई को दिल्ली-गाजियाबाद एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच की सीट नंबर 49 पर गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। 50 नंबर सीट पर प्रशांत नाम का यात्री था। लखनऊ पहुंचने पर हरपाल सिंह ने देखा कि उनके जूते और प्रशांत गायब हैं। प्रशांत के जूते वहीं पड़े थे। इस मामले में उन्होंने बरेली में ट्रेन से उतरने वाले यात्री प्रशांत के खिलाफ जूते चुराने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मगर जीआरपी के पास प्रशांत की जानकारी नहीं है। इसके लिए आईआरसीटीसी को रिपोर्ट भेजकर प्रशांत का पता और मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी मांगी गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार का कहना है कि अगर यात्री प्रशांत ने जान बूझकर जूते चोरी किए हैं तो उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।