फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IPS Transfers IPS Prabhakar Chaudhary Become New Ssp Bareilly

Bareilly News: प्रभाकर चौधरी बने बरेली के नए एसएसपी, वाराणसी में अखिलेश चौरसिया संभालेंगे आईजी का पद

Mon, 13 Mar 2023 07:16 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Mar 2023 07:16 AM IST
सार

2010 बैच केआईपीएस प्रभाकर चौधरी मूलरूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रयागराज विश्वविद्यालय से बीएससी की।  इसके बाद विधि की पढ़ाई की। 

विज्ञापन
IPS Transfers IPS Prabhakar Chaudhary Become New Ssp Bareilly
एसएसपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन ने रविवार को प्रभाकर चौधरी समेत 11 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। तेजतर्रार आईपीएस अफसर प्रभाकर चौधरी को बरेली का एसएसपी बनाया गया है। वह सीतापुर की 11वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे। बरेली में एसएसपी रहे अखिलेश चौरसिया अब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वह बतौर डीआईजी, एक रैंक ज्यादा आईजी का पद संभालेंगे।

विज्ञापन


छह माह के कार्यकाल में एसएसपी अखिलेश चौरसिया ताबड़तोड़ कार्रवाई और तबादलों के लिए चर्चित रहे। सितंबर 2022 में अखिलेश चौरसिया बरेली आए थे। पशु व मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ी कार्रवाई उनके कार्यकाल में हुई। एलायंस बिल्डर्स की करोड़ों की संपत्ति सीज करने से भी चर्चा में रहे। कटरी के तिहरे हत्याकांड समेत बड़ी घटनाएं हुईं, लेकिन अधिकांश के खुलासे हो गए। 

विज्ञापन

प्रभाकर चौधरी का पीएसी के कमांडेंट पद से हुआ तबादला 

साल के शुरुआत में उनको डीआईजी पद पर प्रोन्नत किया गया था। उन्हें इसी पद पर वाराणसी भेजा गया है। वहां वह के. सत्यनारायण का स्थान लेंगे जो वाराणसी रेंज के आईजी से सीबीसीआईडी में भेजे गए हैं। अखिलेश चौरसिया की जगह सीतापुर पीएसी के कमांडेंट प्रभाकर चौधरी बरेली आ रहे हैं। 

वर्ष 2010 बैच के आईपीएस हैं प्रभाकर

एसएसपी प्रभाकर चौधरी मूलरूप से अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं। उन्होंने प्रयागराज विश्वविद्यालय से बीएससी की। इसके बाद विधि की पढ़ाई की। वह वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह आगरा, बुलंदशहर, बलिया और एसएसपी वाराणसी भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed