फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IPS Sonali gave the mantra of success to the students in Bareilly

Bareilly: 'अपना लक्ष्य पाने के लिए करें कड़ी मेहनत...', आईपीएस सोनाली ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

Thu, 06 Nov 2025 07:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Nov 2025 07:06 PM IST
सार

बरेली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आईपीएस एएसपी सोनाली मिश्रा ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सफलता पाने के लिए पूरी लगन से मेहनत करनी पड़ती है। 

विज्ञापन
IPS Sonali gave the mantra of success to the students in Bareilly
आईपीएस सोनाली मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूर्य की तरह चमकना है तो उसकी तरह ही तपना होगा। सभी को समझना चाहिए कि सफलता के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए मेहनत करनी होगी। शॉर्टकट से मिली सफलता कुछ समय के लिए ही होती है। इसलिए अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करें और उसे हासिल में पूरी लगन से लग जाएं। मेहनत के बाद मिली सफलता इंसान को मन की खुशी देता है। यह बातें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में आईपीएस एएसपी सोनाली मिश्रा ने विद्यार्थियों से कहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल करियर और लक्ष्य निर्धारण के विषय में मार्गदर्शन दिया, बल्कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए भी महत्वपूर्ण सबक दिए।

विज्ञापन


आईपीएस सोनाली मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन ही एकमात्र मार्ग है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए जी-जान से लग जाएं। मेहनत के बाद मिली सफलता ही इंसान को वास्तविक और मन की खुशी प्रदान करती है। करियर प्लानिंग पर जोर देते हुए, सोनाली ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सलाह दी कि उन्हें अपनी पढ़ाई के साथ-साथ एक अतिरिक्त रुचि के विषय में भी भागीदारी देनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने 10वीं व 12वीं के बाद विषय चुनने की दुविधा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों की देखा-देखी कभी भी विषय नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को हमेशा ऐसा विषय व क्षेत्र का चयन करना चाहिए जिसमें उनकी रुचि हो। उन्होंने छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह के दबाव में न आने और अपने परिजनों से बातचीत कर रुचि के ही विषयों को चुनने की सलाह दी, ताकि वह अपने चुने हुए क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

IPS Sonali gave the mantra of success to the students in Bareilly
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

साइबर ठगों से रहें सावधान 
आईपीएस ने सभी छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने साइबर अपराधियों की कार्यप्रणाली को समझाते हुए कहा कि अपराधी हमारी सोच से एक कदम आगे हैं। उन्होंने विशेष रूप से ऑनलाइन सर्च करते समय सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अपराधी अब हूबहू असली जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइटें बना लेते हैं। इन्हें पहचानने का तरीका बताते हुए उन्होंने कहा कि इसको पहचानने के लिए हमें उस साइट का नाम ध्यान से पढ़ना होगा, क्योंकि असली नाम और नकली में केवल शब्दों का फेर होता है।

शादी के कार्ड वाले नए फ्रॉड से किया सावधान
साइबर थाना इंस्पेक्टर नीरज सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरातों का सीजन आ गया है। इस अवसर का फायदा उठाते हुए साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि साइबर अपराधी शादी के कार्ड के नाम पर एपीके फाइल व्हाट्सएप पर भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि अज्ञात नंबर से आए मैसेज में अगर कोई एपीके फाइल हो तो उसे न खोलें। 

उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि अपराधी एपीके फाइल के माध्यम से आपके फोन का रिमोट एक्सेस ले लेते हैं और फिर वह जो चाहे आपके फोन से कर सकते हैं, जिससे आपकी निजी जानकारी और वित्तीय सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ सकती है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक सौरभ अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका सरकार, उप प्रधानाचार्य फराह दिबा हक, कोआडिनेटर रुचि गर्ग, अंकुर गुप्ता, शिल्पी अग्रवाल, सुलेखा गुलाटी आदि मौजूद रहीं।

सवाल- यूपीएससी की परीक्षा के लिए हम कैसे तैयारी करें? - अनुष्का शर्मा
जवाब - यूपीएससी की परीक्षा पास करने के लिए लिए सबसे पहले हम अपनी पढ़ाई को पूरे ध्यान से और ईमानदारी से पढ़ना होगा। इसके साथ ही कक्षा छह के पाठ्यक्रमों से शुरु करते हुए सारी किताबों को अच्छे से समझकर पढ़ें।

सवाल - हम टाइम मेनेजमेंट कैसे करें?- विवान कनौजिया
जवाब - विद्यार्थियों को अभी से अपनी प्राथमिकताओं को चुन्ना होगा। जब हमें यह समझ आ जाएंगा कि हमारी प्राथमिकता क्या है तो अपने आप टाइम मैनेज होगा।

सवाल - यूपीएससी के बाद आपको क्या - क्या चुनौतियों को सामना करना पड़ता है?- आन्या गुप्ता
जवाब - आईपीएस बनना बड़ी जिम्मेदारी होती है। कई बार आधी रात में घटना होने पर जाना पड़ता है, लेकिन यह हमारा काम है और इसे पूरी जिम्मेंदारी से निभाना हमारा कर्तव्य है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed