फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Involved migrant laborer living in in-laws 70 km away in Gokshi

70 किमी दूर ससुराल में रह रहे प्रवासी मजदूर को गोकशी में कर दिया शामिल

Sat, 06 Jun 2020 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
Involved migrant laborer living in in-laws 70 km away in Gokshi
मौका मुआयना करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एक वक्त की तीन रिपोर्ट से फंसा पेंच, साइकिल से हरियाणा से आया था
विज्ञापन

एसएसपी ने सीओ मीरगंज को दी है जांच, दुनका चौकी प्रभारी की फंस सकती है गर्दन

बरेली। शाही के धनेली गांव में पिछले महीने दुनका चौकी पुलिस की पशु तस्करों के हुई कथित मुठभेड़ और तीन रिपोर्ट अब गले की फांस बन सकती हैं। पुलिस ने हरियाणा से साइकिल से लौटकर ससुराल में रह रहे प्रवासी मजदूर को 70 किमी दूर कार्रवाई में मौके से फरार दिखा दिया। मामले में अब एसएसपी से शिकायत के बाद सीओ मीरगंज ने जांच शुरू कर दी है।
धनेली निवासी जमील खां हरियाणा में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में फंसने के बाद वह साइकिल से गांव लौटा तो शेरगढ सीएचसी पर कोविड जांच के बाद कुछ गांव में क्वारंटीन रहकर सात मई को 70 किमी दूर अपनी ससुराल फरीदपुर के गौसगंज गांव चला गया। बारह मई को दुनका चौकी प्रभारी ने शाही थाने में तीन मामले दर्ज कराए। एक में पशु तस्करों से मुठभेड़ में धनेली के सफदर को गिरफ्तार दिखाया और उसके साथी शौकत को फरार दिखा दिया। दूसरे मामले में सफदर पर 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद दिखाया, जबकि रिपोर्ट के मुताबिक काफी देर तक मुठभेड़ दिखाई गई थी।
विज्ञापन

तीसरा मामला लगभग इसी समय गांव निवासी शामत खां के घर में गोकशी का दिखाया। इसमें शामत व मैसर खां की गिरफ्तारी दिखाई। इस मामले में पुलिस ने जमील खां को मौके पर मौजूद बताकर दबिश के दौरान फरार दिखा दिया। पीड़ित जमील को जब इस कार्रवाई का पता लगा तो वह सन्न रह गया। जमील के साथ उसके वकील अब्दुल शाहिद ने इस मामले में पिछले दिनों एसएसपी शैलेश पांडेय से शिकायत की। उन्हें बताया कि कॉल लोकेशन व किसी तरह से जांच की जाए, जमील गौसगंज में ही था। इस बारे में गौसगंज के ग्रामीणों, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य तक लिखकर दे चुके हैं। आज तक जमील के खिलाफ गोकशी का कोई मामला न होने का भी दावा किया गया है। एसएसपी ने इसकी जांच सीओ मीरगंज जगमोहन बुटोला को सौंपकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोकशी के जरिये वसूली का आरोप

पीड़ित की पैरवी करने वाले फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल शाहिद का कहना है कि मीरगंज सर्किल के थाना क्षेत्रों में गोकशी व गो तस्करी की फर्जी घटना दिखाने के कई मामले हो चुके हैं। कई बार घटना सही होने पर पुलिस सेटिंग वाले आरोपियों को कार्रवाई से बाहर कर देती है और ऐसे निर्दोष लोगों को शामिल करती है जिनका उस अपराध से कोई वास्ता नहीं है। बाद में नाम निकालने के बहाने वसूली की जाती है।

दरोगा ने दी सफाई

हमें मुखबिर से यही सूचना मिली थी कि जमील खां भी मौके पर गोकशी कर रहा है। हम पहुंचे तो वह फरार हो गया। पकड़े गए लोगों ने भी उसका नाम लिया था तो रिपोर्ट कर ली। - प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी दुनका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed