फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation started after MP's displeasure

Bareilly News: सांसद की नाराजगी के बाद शुरू हुई जांच

Fri, 10 Nov 2023 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 10 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation started after MP's displeasure
बहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला के रक्त का नमूना लेते हुए निजी लैब के लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद सांसद वरुण गांधी ने इस प्रकरण को स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखा है। सांसद की नाराजगी के बाद सीएमओ ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बहेड़ी क्षेत्र में बिना पंजीकरण के संचालित लैब पर भी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि गौरव त्यागी ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर सांसद ने स्वास्थ्य मंत्री को फोन कॉल करने के साथ ही पत्र भी लिखा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि सील की गई पैथोलॉजी की सील तोड़ने समेत अन्य प्रकरण भी सांसद के संज्ञान में हैं। पहले भी कई बार वह सीएचसी स्टाफ की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा चुके हैं। अनियमितताओं के लिए सीएचसी प्रभारी भी दोषी हैं। शिकायत के बाद भी सील तोड़ने वालों पर रिपोर्ट दर्ज न होना अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि रक्त जांच की सुविधा सीएचसी में उपलब्ध है। इसके बाद भी अगर निजी लैब में सैंपल भेजे जा रहे हैं तो यह गलत है। वीडियो संज्ञान में आया है। जांच के निर्देश दिए हैं। जल्द मामले में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बहेड़ी क्षेत्र में संचालित हो रहीं निजी पैथोलॉजी लैब की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed