{"_id":"5e3eee068ebc3ee5c31c26de","slug":"invention-of-child-scientist-buzzer-will-ring-at-the-moment-bareilly-news-bly395101386","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिक का आविष्कार, पोल पर करंट आते ही बज उठेगा बजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिक का आविष्कार, पोल पर करंट आते ही बज उठेगा बजर
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
बरेली। एसआर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अर्नव सक्सेना को उनके प्रोजेक्ट के लिए उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में सम्मानित किया है। अर्नव का प्रोजेक्ट इन्सपायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए चुना गया था। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से खंभों पर उतरने वाले करंट से आसानी से बचाव हो सकेगा।
अर्नव ने बताया कि अक्सर बरसात के दिनों में बिजली के खंभों पर करंट आ जाता है। यह कई बार जानलेवा भी हो जाता है। खासकर गांवों में अक्सर पशु खंभों के करंट की चपेट में आकर मर जाते हैं। इससे उनके दिमाग में एक ऐसा यंत्र बनाने का विचार आया जो खंभों में उतरने वाले करंट की जानकारी दे सके। उन्हाेंने शिक्षिका दिव्या शर्मा से अपने इस आइडिया के बारे में चर्चा की तो उन्होंने न सिर्फ प्रोत्साहित किया बल्कि प्रोजेक्ट तैयार करने में मदद की। उन्होंने एक ऐसा बजर मीटर बनाया है, जिसे खंभे पर लगा दिया जाए तो वह खंभे पर करंट आते ही बजने लगेगा और रेड लाइट जलने लगेगी। इससे खतरे का संकेत मिलने लगेगा और किसी अप्रिय हादसे को रोका जा सकेगा।