फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Internet services disrupted in Bareilly, Maulana Tauqeer and eight riot accused sent to jail

Bareilly News: बरेली में इंटरनेट सेवा ठप, मौलाना तौकीर समेत बवाल के आठ आरोपी भेजे गए जेल

Sun, 28 Sep 2025 10:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:06 AM IST
विज्ञापन
Internet services disrupted in Bareilly, Maulana Tauqeer and eight riot accused sent to jail
बरेली। शहर में शुक्रवार को हुए बवाल को लेकर पुलिस-प्रशासन ने शनिवार को कार्रवाई शुरू कर दी। जिले में रविवार रात 12:30 बजे तक के लिए मोबाइल इंटरनेट और ब्राॅडबैंड सेवा ठप कर दी गई है। बवाल के आरोपी इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को गिरफ्तार कर फर्रुखाबाद जेल भेज दिया गया। उसके साथ गिरफ्तार सात अन्य आरोपियों को स्थानीय सेंट्रल जेल-टू भेजा गया है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कोतवाली में पांच, बारादरी में दो, किला, प्रेमनगर और कैंट थाने में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई हैं। 39 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बवाल में शामिल करीब तीन हजार अज्ञात आरोपियों को वीडियो और सीसी फुटेज के जरिये चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि पुलिस पर हमले की पहली व बड़ी घटना खलील हायर सेकंडरी स्कूल तिराहे पर हुई। इसमें मौके पर मौजूद राजपत्रित अधिकारियों पर भीड़ ने पत्थर फेंके और पुलिस पर फायरिंग की। यहीं से मौलाना तौकीर को छोड़कर बाकी सात आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। यहां उपद्रवियों ने दो बाइकों में तोड़फोड़ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि मुख्यमंत्री और शासन की मंशा के अनुसार जीरो टॉलरेंस की नीति पर पुलिस-प्रशासन काम कर रहा है। बवाल के असली जिम्मेदारों को सामने लाया जाएगा। मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर भीड़ के जुटने की बात सार्वजनिक है। मगर, इसके अलावा भी कई लोग पर्दे के पीछे से साजिश रच रहे थे। उनका क्या उद्देश्य था? यह तथ्य भी पुलिस जांच में स्पष्ट करेगी।
इन आरोपियों को भेजा जेल
मौलाना तौकीर रजा खां, मनीफुद्दीन, अजीम अहमद, मोहम्मद शरीफ, आमिर, निहाल, सरफराज पुत्र शमीम, सरफराज पुत्र सलीम।
पेट्रोल लेकर आए थे उपद्रवी, शहर को जलाने की थी साजिश
एसएसपी ने बताया कि खलील हायर सेकंडरी स्कूल के पास से पत्थर, जूते-चप्पल, पुलिस के टूटे बैरिकेड, एक तमंचा, कुछ कारतूस व खोखे, ब्लेड, चाकू और पेट्रोल से भरी बोतलें बरामद की गई हैं। पेट्रोल की बोतलें इस बात की गवाही दे रही हैं कि उपद्रवी शहर को जलाने की साजिश के तहत आए थे।
सात मामलों में मौलाना तौकीर का नाम दर्ज
एसएसपी ने बताया कि दस में से सात मुकदमों में मौलाना तौकीर का नाम प्रकाश में आया है। जिन लोगों ने पहले दिन पत्र लिखकर दिया कि कोई भी इस्लामिया मैदान की ओर नहीं आएगा, उन्हीं लोगों ने दो घंटे बाद अपने व्हाट्सएप ग्रुप से यह कहकर पत्र डिलीट कर दिया कि वह फर्जी है। उस पर मौलाना के दस्तखत नहीं हैं। ऐसे लोगों की जांच कराई जाएगी।


इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के संस्थापक मौलाना तौकीर रजा खां बरेली के आला हजरत परिवार से हैं। वह भारतीय इस्लामी विद्वान और राजनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। उनके बड़े भाई मौलाना सुब्हान रजा खां आला हजरत दरगाह के प्रमुख हैं। मौलाना के पिता पूर्व एमएलसी रेहान रजा खां आला हजरत दरगाह के सज्जादानशीन थे। अलग-अलग समय पर कांग्रेस, सपा और बसपा से भी मौलाना तौकीर की नजदीकी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed