{"_id":"68e1824bf5e67b7ac806c1af","slug":"internet-disruptions-and-pos-machines-unavailability-prevented-paddy-purchases-at-procurement-centres-on-the-second-day-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105102-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंटरनेट बाधित तो कही पाॅश मशीन की अनुपलब्धता, दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर नहीं हुई धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंटरनेट बाधित तो कही पाॅश मशीन की अनुपलब्धता, दूसरे दिन भी क्रय केंद्रों पर नहीं हुई धान की खरीद
विज्ञापन
मीरगंज/नवाबगंज। दूसरे दिन शनिवार को भी मीरगंज और नवाबगंज में क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हुई। एक तरफ जहां जगह-जगह अव्यवस्था हावी रहीं। वहीं, दूसरी तरफ पॉश मशीन की अनुपलब्धता, इंटरनेट बाधित रहने से परेशानी हुई। इस बीच कुछ किसान धान लेकर पहुंचे, लेकिन उनके धान में नमी थी। इसके बाद उनको केंद्र प्रभारियों ने लौटा दिया।
मीरगंज में मंडी स्थल पर धान क्रय केंद्रों पर रजनी सिंह, सुभाष चंद्र, गोविंद कुमार तीन केंद्र प्रभारी तैनात हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक क्रय केंद्र पर कोई भी किसान धान तुलवाने नहीं आया। अब तक 60 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन कर पंजीकरण कराया है। क्रय केंद्र प्रभारी रजनी सिंह ने बताया कि अभी तक क्रय केंद्रों पर पाश मशीन भी मौजूद नहीं है। बारदाना पर्याप्त मात्रा में पहुंच चुका है।
क्रय केंद्र पर मिर्च व्यापारियों का कब्जा
क्रय केंद्र प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि मंडी स्थल पर बने धान क्रय केंद्र पर कस्बे के मिर्च व्यापारी का पूर्णतया कब्जा है। इसमें मिर्चों के डंठल भरे कट्टों की वजह से वहां धान के बोरे रखने के लिए जगह नहीं है। वह स्वयं के खर्चें पर हजार रुपये खर्च करके मिर्चों के डंठल भरे कट्टों को मजदूरों को लगाकर हटवा रहे हैं।
विज्ञापन
नवाबगंज में भी नहीं हुई तौल
नवाबगंज। वरिष्ठ विपरण अधिकारी (एसएमआई) अरविंद कुमार राठी ने बताया कि धान खरीद क्रय केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। केंद्रों पर किसानों के अभी तक 196 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। धान में नमी होने के कारण धान का एक भी दाना तक तौला नहीं जा सका है। दो दिन से इंटरनेट फेल होने से कार्य नही हो सका है। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष फतेहचंद्र ने बताया कि केंद्र प्रभारी ने धान को सुखाकर लाने को कहा है।
नमी अधिक होने के कारण धान खरीद शून्य
बहेड़ी। तहसील क्षेत्र में बनाए गए धान खरीद केंद्रों पर अभी तक खरीद शून्य है। खरीद केंद्र प्रभारी सुबोध यादव ने बताया कि धान में नमी अधिक होने के कारण खरीद नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर मंडी यार्ड के दूसरे गेट पर लगे खरीद केंद्र में कोई भी मौजूद नहीं मिला। पूछने पर बताया गया कि खरीद केंद्र प्रभारी वारदाने के लिए गए हुए हैं। किसानों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। रिछा मंडी यार्ड में लगे खरीद केंद्र में केंद्र प्रभारी तो मिले लेकिन यहां भी खरीद शून्य मिली। संवाद
--
धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाएं देखीं
आंवला। शनिवार दोपहर जिला खाद्य विपणन अधिकारी केके सिंह ने भमोरा रोड स्थित मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर धान खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए और धान खरीद संबंधित रजिस्टर चेक किए। यहां भी खरीद की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। संवाद