फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Interest in cricket increased... registrations more than doubled

Bareilly News: क्रिकेट में बढ़ी रुचि... दोगुना से भी अधिक हुए पंजीकरण

Sun, 04 May 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Interest in cricket increased... registrations more than doubled
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम की रौनक इन दिनों कुछ अलग ही नजर आ रही है। मैदानों में सुबह-शाम बड़ी संख्या में खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। क्रिकेट, तैराकी और बास्केटबॉल जैसे खेलों में इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संख्या में खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। अप्रैल में हुए पंजीकरण में दोगुना से भी अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल 2024 में जहां 41 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 100 पहुंच गई है। मैदान में हर उम्र के खिलाड़ी सुबह से ही बल्ला-गेंद थामे अभ्यास करते नजर आते हैं। कोच के मुताबिक इस बार छोटे बच्चों की संख्या काफी अधिक है, जो घंटों तक अभ्यास करने में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


तैराकी और बास्केटबॉल में भी बढ़ा उत्साह

तैराकी में भी संख्या 50 से बढ़कर 60 हो गई है। गर्मी के मौसम में तैराकी को लेकर बच्चों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कामकाजी महिलाएं भी अपनी व्यस्त दिनचर्या में से वक्त निकालकर तैराकी का प्रशिक्षण लेने आ रही हैं। वहीं, बास्केटबॉल में पंजीकरण 15 से बढ़कर 20 हुए हैं। स्टेडियम के बास्केटबॉल कोर्ट पर बच्चों के साथ-साथ कॉलेज के युवा भी अभ्यास करते नजर आते हैं।
विज्ञापन



जिम्नास्टिक में बच्चों का समर्पण बरकरार

जिम्नास्टिक में पंजीकरण की संख्या पिछले साल 20 से घटकर इस बार 17 हुई है, लेकिन कोच बताते हैं कि बच्चे अब भी नियमित रूप से आ रहे हैं। स्टेडियम के जिम्नास्टिक हॉल में सुबह के समय छह से 15 वर्ष के बच्चे बैलेंस बीम, फ्लोर एक्सरसाइज में पूरी तरह से जुटे रहते हैं। कोई गिरता है तो मुस्कुराते हुए फिर खड़ा हो जाता है। हॉकी के मैदान में पिछले वर्ष और इस वर्ष, दोनों ही समय 30 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। यहां अभ्यास करने वाले अधिकतर खिलाड़ी स्कूल स्तर पर खेलने वाले हैं जो आगे जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed