फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Intercity's AC coach failed again, commotion at the junction

Bareilly News: इंटरसिटी के एसी कोच ने फिर दिया दगा, जंक्शन पर हंगामा

Tue, 03 Jun 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Intercity's AC coach failed again, commotion at the junction
बरेली। बरेली-दिल्ली के बीच चलने वाली 14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस के सी-1 चेयरकार कोच के 73 यात्रियों को कन्फर्म टिकट होने के बाद भी एसी के बजाय नॉन एसी श्रेणी में यात्रा करनी पड़ी। इसको लेकर बरेली जंक्शन पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। जंक्शन के यार्ड में दूसरा चेयरकार एसी कोच उपलब्ध न होने के कारण ट्रेन को नॉन एसी स्लीपर कोच के साथ रवाना किया गया।
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस के बरेली से रवाना होने का समय तड़के 4:55 बजे है। सोमवार को वॉशिंग लाइन से ट्रेन प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर आई। जांच में पता लगा कि चेयरकार सी-1 कोच के एसी काम नहीं कर रहे। यार्ड में दूसरा कोई एसी कोच भी नहीं था। सी-1 कोच में 73 यात्रियों के कन्फर्म टिकट थे। इस कोच के स्थान पर स्लीपर श्रेणी का नॉन एसी कोच देखकर यात्री भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझाकर शांत कराया। बाद में ट्रेन को रवाना किया गया। डीआरएम आरके सिंह का कहना है कि जिन यात्रियों ने एसी श्रेणी का टिकट होने के बावजूद नाॅन एसी कोच में यात्रा की है, उनको किराया रिफंड किया जाएगा। इससे पहले 15 मई को भी ट्रेन के कोच का एसी खराब होने के कारण यात्रियों को नॉन एसी स्लीपर कोच में यात्रा करनी पड़ी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed