मोहब्बत की खातिर महजबीन ने धर्म बदला: लक्ष्मी नाम रखकर विशाल से की शादी, कहा- यहां नहीं हलाला जैसी कुप्रथाएं
महजबीन ने धर्म परिवर्तन कर लक्ष्मी नाम रखा और विशाल से विवाह किया। परिवार की असहमति के बावजूद उन्होंने अगस्त्य मुनि आश्रम में यह प्रक्रिया पूरी की। लक्ष्मी ने कहा वह सनातन धर्म में विश्वास रखती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शीशगढ़ के जाफरपुर गांव की महजबीन ने पड़ोस के बल्ली गांव के विशाल से विवाह किया। शादी से पहले महजबीन ने अपना धर्म बदला और उसका नाम लक्ष्मी रखा गया। यह प्रक्रिया अगस्त्य मुनि आश्रम में आचार्य केके शंखधार ने पूरी की।
महजबीन और विशाल आठवीं कक्षा से एक-दूसरे को जानते थे। वे तभी से एक-दूसरे को पसंद करते थे। इंटरमीडिएट पास करने के बाद दोनों बालिग हो गए। उनके धर्म अलग होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद दोनों ने विवाह करने का फैसला किया। वे अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे और वहां धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की।
लक्ष्मी बोलीं- हमें सनातन धर्म में विश्वास
लक्ष्मी ने बताया कि वह सनातन धर्म में विश्वास रखती है। यहां (हिंदू धर्म) में तीन तलाक और हलाला जैसी कुप्रथाएं नहीं हैं। हिंदू धर्म में महिलाओं को बुर्का या नकाब नहीं पहनना पड़ता है। महिलाओं को अभिव्यक्ति की पूरी आजादी मिलती है। लक्ष्मी विशाल के साथ पहले भी मंदिर जाती रही है।