फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Insulator puncture, Suncity and Mahanagar sub-centre stalled for seven hours

Bareilly News: इंसुलेटर पंक्चर, सात घंटे ठप रहे सनसिटी और महानगर उपकेंद्र

Mon, 22 Dec 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Insulator puncture, Suncity and Mahanagar sub-centre stalled for seven hours
कोहरा और ओस की बूंदों ने 33 केवी लाइन को पहुंचाया नुकसान, नौ हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

बरेली। कोहरा और ओस के कारण रविवार तड़के महानगर व सनसिटी बिजली उपकेंद्र की 33 केवी लाइन के इंसुलेटर पंक्चर हो गए। इससे दोनों उपकेंद्रों से सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। नौ हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान हुए। दोनों लाइनों के इंसुलेटर में खराबी तड़के चार बजे आई और 11 बजे के बाद आपूर्ति सामान्य की जा सकी।
कई दिन से कोहरा छा रहा है। रात में कोहरे की बूंदें ओस बनकर टपक रही हैं। इससे बिजली लाइनों को भी नुकसान हो रहा है। सनसिटी और महानगर बिजली उपकेंद्र के लिए 33 केवी लाइन बीसलपुर रोड स्थित बालीपुर से आती हैं। रविवार तड़के चार बजे इस लाइन के इंसुलेटर पंक्चर हो गए।
विज्ञापन

इससे महानगर, मुंशीनगर, सरदार जी कॉलोनी, अकांक्षा एन्क्लेव, एलआईसी कॉलोनी, सौ फुटा रोड, एमडी इंटरनेशनल, सनसिटी समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तकनीकी टीमों को फॉल्ट तलाश करने में तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 11 बजे के बाद इंसुलेटर बदले जा सके। तब जाकर आपूर्ति सामान्य हो सकी। इस दौरान दोनों उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में नौ हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं ने सात घंटे तक बिजली कटौती का सामना किया।
वहीं, किला, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, कुतुबखाना, मिशन, सिविल लाइंस, हरुनगला, जगतपुर उपकेंद्रों के इलाकों में भी शनिवार रात व रविवार दिन में लोकल फॉल्ट की समस्या रही। किला उपकेंद्र के इलाकों से सबसे ज्यादा शिकायतें रहीं। संवाद



-------
राजेंद्रनगर, मिशन उपकेंद्र के इलाकों में आज कटौती
बरेली। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को मिशन और राजेंद्रनगर बिजली उपकेंद्र की 33 केवी लाइनों की मरम्मत का काम कराया जाएगा। इस दौरान डीडीपुरम, आवास विकास, इंदिरा पुरम, जनकपुरी, एकतानगर, शील चौराहा, गुप्ता चौराहा आदि इलाकों में सुबह 11 से लेकर दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed