फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions to repair the road from helipad to Atal Residential School

Bareilly News: हेलीपैड से अटल आवासीय विद्यालय तक रास्ता दुरुस्त करने के निर्देश

Sun, 23 Mar 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Instructions to repair the road from helipad to Atal Residential School
नवाबगंज फोटो 2 सीएम की जनसभा के कार्यक्रम का जायजा लेते सांसद और विधायक
नवाबगंज। तहसील की ग्राम पंचायत अधकटा नजराना में 71 करोड़ रुपये की लागत और 15 एकड़ की भूमि में नवनिर्मित अटल आवासीय विद्यालय का 27 मार्च को शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान गोशाला का निरीक्षण करने के बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

तैयारियों की मद्देनजर जिला प्रशासन की टीम ने अटल आवासीय विद्यालय में डेरा जमा लिया है।
शुक्रवार को कमिश्नर और डीएम ने मैदान को समतल करने, प्रार्थना स्थल पर सुधार के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्टेडियम में बने हेलीपैड से अटल आवासीय विद्यालय और जनसभा तक जाने वाले रास्ते के सुधार को आदेश दिए। इस दाैरान कई अधिकारी माैजूद रहे। शनिवार की शाम सांसद छत्रपाल गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. शुतोष गंगवार ने जनसभा स्थल के साथ ही विद्यालय का निरीक्षण किया है। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालय स्वीकृत हुए है। इसमें 17वां नवाबगंज में विद्यालय का निर्माण कराया गया है। इसमें श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चे ही विद्यालय में शिक्षा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed