फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions to issue notice to the company for dumping waste in the drain without treating it

Bareilly News: शोधित किए बिना कचरा नाले में डालने पर कंपनी को नोटिस देने के निर्देश

Thu, 10 Apr 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Instructions to issue notice to the company for dumping waste in the drain without treating it
बरेली। शोधित किए बिना कचरा नाले में डिस्चार्ज करने को लेकर बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार ने इफको को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला पर्यावरण, पौधारोपण व गंगा समिति की बैठक में उन्होंने बाकरगंज में एकत्र लीगेसी वेस्ट का जल्द निस्तारण करने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि इफको समेत अन्य औद्योगिक इकाइयों का पानी बिना उपचारित किये क्षेत्र से बाहर प्रवाहित ना किया जाए। बाकरगंज के लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए नगर निगम प्लांट की क्षमता बढ़ाने और एक साथ कई एजेंसियों को काम देने के लिए कहा। विभागवार पौधरोपण के लिए आवंटित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गंगा समिति की बैठक में कहा कि 13 अप्रैल को रामगंगा के चौबारी घाट पर भव्य गंगा महाआरती का आयोजन होगा। बैठक में सीडीओ जगप्रवेश, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed