फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Instructions to dismiss the Consolidation Lekhpals who were suspended twice

Bareilly News: दो बार निलंबित होने वाले चकबंदी लेखपालों को बर्खास्त करने के निर्देश

Wed, 30 Jul 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Instructions to dismiss the Consolidation Lekhpals who were suspended twice
बरेली। जो भी चकबंदी लेखपाल दो बार निलंबित हो चुके हैं, उप संचालक चकबंदी उन्हें बर्खास्त करें। भ्रष्टाचार कर शासन और प्रशासन की छवि धूमिल करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चकबंदी न्यायालयों में तीन वर्ष से अधिक पुराने विचाराधीन वादों का अभियान चलाकर दो माह में निस्तारण कराएं। यह निर्देश जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक में दिया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने पाया कि एक अप्रैल से अब तक 13 गांवों में धारा-9 का प्रकाशन और 10 में प्रारंभिक चकबंदी योजना का प्रकाशन कराया जा चुका है। बंदोबस्त अधिकारी ने बताया कि इस वित्त वर्ष में छह के सापेक्ष अब तक 11 गांवों में कब्जा परिवर्तन का काम पूरा किया जा चुका है। दो गांवों में धारा-52 का प्रकाशन कराकर उनके अभिलेख तहसील भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने उप संचालक चकबंदी और बंदोबस्त अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन गांवों में जन विरोध के चलते काम शुरू नहीं हो पा रहा है, वहां तिथि तय कर संबंधित तहसील के एसडीएम के साथ बैठक करें। यथाशीघ्र चकबंदी प्रक्रिया शुरू कराएं। चकबंदी के संबंधी परिवादों का मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। यदि किसी परिवाद में पुनरावृत्ति हो तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed