{"_id":"6abc0f0716ca5808850a9c0c","slug":"instructions-issued-to-make-roads-pothole-free-before-navratri-bareilly-news-c-4-bly1015-977636-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवरात्र से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवरात्र से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश
Wed, 30 Sep 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नवरात्र से पहले सड़कों पर गड्ढे भरने के निर्देश दिए गए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को हुई सीएम डैशबोर्ड और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने ये निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि जो निर्माण कार्य पूरे होने की स्थिति में हैं, उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उसकी प्रगति को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही, संबंधित विभाग को समय से हैंडओवर की कार्यवाही भी सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत दी। मानकों की अनदेखी पाई जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय करने के लिए भी कहा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यदायी संस्थाओं की ओर से कराए जा रहे कार्यों का नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें ताकि गुणवत्ता और प्रगति का सही सत्यापन हो सके। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नवरात्र से पहले सड़कों पर गहरे गड्ढों का चिह्नांकन कर उनकी मरम्मत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ देवयानी, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन